India vs West Indies Live Score, 1st Test, Day2: केएल राहुल ने ओपनिंग में किया कमाल, वेस्टइंडीज के खिलाफ नाम की ये उपलब्धि

India vs West Indies Live Score, 1st Test, Day2: केएल राहुल ने ओपनिंग में किया कमाल, वेस्टइंडीज के खिलाफ नाम की ये उपलब्धि

भारत बनाम वेस्टइंडीज 1st Test: अहमदाबाद टेस्ट का आज दूसरा दिन है. पहले दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर समेटने के बाद भारत ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट पर 121 रन बना लिए थे. अब दूसरे दिन के खेल में भारत की कोशिश अपनी पहली पारी के स्कोर को बड़ा रुप देने की होगी.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 03 Oct 2025 09:59 AM (IST)

    India vs West Indies: ओपनर हो तो राहुल जैसा

    केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की. वो इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने बेन डकेट को पीछे छोड़ा, जिनके 602 रन थे.

  • 03 Oct 2025 09:31 AM (IST)

    India vs West Indies Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू

    अहमदाबाद टेस्ट में दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. केएल राहुल और शुभमन गिल अपनी पारी को अब वहीं से आगे बढ़ाते दिखेंगे जहां पर इन्होंने पहले दिन छोड़ा था. दूसरे दिन भारत का पूरा फोकस बड़े स्कोर पर होगा.

  • 03 Oct 2025 09:26 AM (IST)

    Ind vs WI Live Score: केएल राहुल अगर शतक जड़ते हैं तो क्या होगा?

    अहमदाबाद टेस्ट में केएल राहुल अगर शतक जड़ते हैं तो ये वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका दूसरा शतक होगा. ये भारत में भी उनका दूसरा शतक होगा. वहीं उनके टेस्ट करियर का ये ओवरऑल 11वां शतक होगा.

  • 03 Oct 2025 08:43 AM (IST)

    India vs West Indies: कितने बजे से शुरू होगा दूसरे दिन का खेल?

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में दूसरे दिन का खेल सुबह के साढ़े 9 बजे से शुरू होगा. दूसरे दिन के पहले सेशन का खेल अहम हो सकता है.

  • 03 Oct 2025 08:12 AM (IST)

    Ind vs WI Live Score: दूसरे दिन भारत की पहली चुनौती

    अहमदाबाद टेस्ट में दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही भारत की पहली चुनौती वेस्टइंडीज के स्कोर से पार पाकर बढ़त बनाने की होगी. पहले दिन के खेल में 2 विकेट पर 121 रन बनाने वाली भारतीय टीम पहली पारी में वेस्टइंडीज से अभी 41 रन पीछे हैं.

India vs West Indies Live Score, 1st Test Match at Ahmedabad, Day 2 Latest Updates: अगर हम ये कहें कि अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज पर शिकंजा कसने को लेकर टीम इंडिया के लिए दूसरा दिन अहम रहने वाला हो सकता है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा. दूसरे दिन भारतीय टीम अपने पहले दिन के स्कोर 2 विकेट पर 121 रन से आगे खेलने उतरेगी. पहले दिन भारत ने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के विकेट गंवाए थे. जायसवाल ने 36 रन बनाए थे. जबकि सुदर्शन 7 रन बनाकर आउट हुए थे.

दूसरे दिन भारत बनाना चाहेगा बड़ा स्कोर

अच्छी बात ये है कि पहले दिन की ही तरह दूसरे दिन भी केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर बैटिंग करने उतरेंगे. केएल राहुल ने पहले दिन के खेल में अर्धशतक जड़ा था और अब दूसरे दिन वो उसे शतक में बदलना चाहेंगे. वहीं अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम शुभमन गिल का तो फेवरेट ग्राउंड है ही.

पहले दिन के खेल की बात करेंगे तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. लेकिन, भारतीय गेंदबाजों के कहर के आगे वो अपनी पहली पारी में सिर्फ 162 रन ही बना सके.

Published On - Oct 03,2025 8:11 AM IST