Kangana On Kriti: कृति सेनन का राखी वाला विज्ञापन देख भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- क्या बिकिनी में भाई को राखी बांधोगी?
Kangana On Kriti: कृति सेनन को इस वक्त एक एड में अपने कपड़ों की वजह से विवादों का सामना करना पड़ रहा है. अब इस पर कंगना रनौत का रिएक्शन भी सामने आ गया है.
Kangana On Kriti: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने एक विज्ञापन को लेकर विवादों में घिर गई हैं. लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. वहीं, इस बीच अब इस विवाद में कंगना रनौत की भी एंट्री हो गई है. एक्ट्रेस ने कृति को जमकर खरी खोटी सुनाई है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें कृति सेनन पर निशाना साधा है. दरअसल, कृति का एक एड आया है, जो रक्षाबंधन से जुड़ा है. इस एड में एक्ट्रेस ने डीप नेक का ब्लाउज पहना है, जिसके बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा है. कृति के कपड़ों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं और कंगना ने भी अब इस पर रिएक्शन दिया है.
कंगना ने भी इसे क्रीपी यानी अजीब और डरावना बताया है. जिसके बाद विवाद और ज्यादा गहरा गया है. चलिए जानते हैं कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में क्या कुछ लिखा है और सोशल मीडिया पर कैसे रिएक्शन सामने आ रहे हैं?
ये भी पढ़ें: Ishaan And Chandni: अलग हुए ईशान खट्टर और चांदनी बेंज, 3 साल बाद क्यों टूटा रिश्ता?
कृति पर भड़कीं कंगना रनौत
कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है, इसमें उन्होंने लिखा- महिला होने के लिए यह शानदार समय है. आज हमारी अलमारियों में कई तरह के कपड़े हैं. आज की महिला ग्लोबल महिला है. हमारे पास कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से साड़ी और बिकिनी से सलवार-कमीज तक कई ऑप्शन हैं, तो फिर आप अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने सारे ऑप्शन हैं, फिर ऐसा क्यों? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया हुआ लगता है.

क्या है विज्ञापन वाला विवाद?
दरअसल, कृति सेनन एक विज्ञापन में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने ऑफ-व्हाइट आउटफिट पहना था. उनके लुक में ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, एक केप और ड्रेप्ड स्कर्ट शामिल थी. विज्ञापन सामने आने के बाद इसका यह मॉडर्न स्टाइल सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा कारण बन गया. कुछ लोगों को लगा कि पारंपरिक भारतीय त्योहार रक्षाबंधन पर आधारित विज्ञापन के लिए कृति की ड्रेस सही नहीं थी. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल किया कि राखी के विज्ञापन में एक्ट्रेस को इस तरह के आउटफिट में क्यों दिखाया गया है. एक यूजर ने तो इस ड्रेसिंग चॉइस को बेहद शर्मनाक तक बता दिया था.
हालांकि, विवाद सिर्फ कृति के कपड़ों तक सीमित नहीं रहा. विज्ञापन के एक दूसरे हिस्से में कृति एक कुत्ते के साथ नजर आती हैं. कुत्ता उन्हें देखकर भौंकता है, जिसके बाद कृति उसके गले में राखी बांध देती हैं. इस सीन के जरिए शायद यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि पालतू जानवर भी परिवार का हिस्सा होते हैं और रक्षाबंधन का प्यार सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है. हालांकि, विज्ञापन का यह हिस्सा भी सभी लोगों को पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले हैं.




