Raaka: दीपिका-रश्मिका छोड़िए, अब अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में हो गई इस एक्ट्रेस की एंट्री?

Raaka: दीपिका-रश्मिका छोड़िए, अब अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में हो गई इस एक्ट्रेस की एंट्री?

Raaka: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन का इस वक्त पूरा फोकस अगली पिक्चर 'राका' पर है. फिल्म पर फिलहाल काम चल रहा है. पहले ही कई एक्ट्रेस का नाम पिक्चर से जुड़ रहा है. इसी बीच एक और एंट्री हो गई.

Raaka: पुष्पाराज यानी अल्लू अर्जुन जल्द ही एकदम नए अंदाज में वापसी करने वाले हैं. इस बार अल्लू अर्जुन एटली के साथ काम कर रहे हैं. ‘राका’ का काफी काम कंप्लीट हो चुका है. फिलहाल मुंबई में ही अगले शेड्यूल का शूट जारी है. इस फिल्म को सन पिक्चर्स वाले बना रहे हैं. अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के अलावा रश्मिका मंदाना और जान्हवी कपूर का भी फिल्म से नाम जुड़ रहा है. अल्लू अर्जुन इस फिल्म में एकदम अलग अवतार में दिख रहे हैं, उनका पहला लुक भी सामने आ चुका है. लेकिन लगता है कि मेकर्स अब भी कास्टिंग में लगे हुए हैं. साथ ही लगातार उन एक्टर्स को फिल्म में ले रहे हैं, जिन्हें किसी अहम किरदार में दिखाना है. अब एक और एंट्री की जानकारी सामने आ रही है. ऐश्वर्या लेक्ष्मी को लेकर खबर है कि एक्ट्रेस फिल्म में शामिल हो गई हैं.

हाल ही में तेलुगु 360 डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिसमें कहा गया कि, मलयालम एक्ट्रेस ऐश्वर्या लेक्ष्मी, अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म ‘राका’ में शामिल हो रही हैं. एक्ट्रेस फिल्म में नेगेटिव शेड्स वाला किरदार निभा सकती हैं. हालांकि, उनके रोल की डिटेल्स अभी छिपाकर रखी गई हैं. दरअसल ‘राका’ की कास्ट पहले से ही काफी बड़ी है, जिसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं और दीपिका पादुकोण बतौर फीमेल लीड काम कर रही हैं. रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर के बाद एक और एक्ट्रेस का नाम पिक्चर से जुड़ रहा है.

‘राका’ का मुंबई में चल रहा है शूट?

हाल ही में एक रिपोर्ट से पता लगा कि इस साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म की फिलहाल शूटिंग मुंबई में चल रही है. खबर है कि ऐश्वर्या फिल्म के अगले शेड्यूल में शामिल हो सकती हैं. दरअसल ऐश्वर्या लक्ष्मी ने मलयालम और तमिल सिनेमा में काम किया है. हाल के सालों में उन्होंने अलग-अलग तरह के रोल चुने हैं. उम्मीद की जा रही है कि कि ‘राका’ की शूटिंग जल्द ही पूरी हो जाएगी. पर अबतक मेकर्स ने एक्ट्रेस का ऑफिशियल तौर पर फिल्म में स्वागत नहीं किया है. देखना होगा कि 2027 की रिलीज के लिए कबतक पिक्चर का काम कंप्लीट होता है?

Aish

ऐश्वर्या लेक्ष्मी

दरअसल इसके बाद अल्लू अर्जुन को लोकेश कनगराज की पिक्चर पर काम करना है, जिसका पहले ही ऐलान कर दिया गया है. वहीं, दीपिका पादुकोण भी मैटरनिटी ब्रेक पर जाने से पहले अपने हिस्से का पूरा काम कर रही हैं. देखना होगा फिल्म का अगला अपडेट कब सामने आएगा?

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More