कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका संग यूं सेलिब्रेट किया रक्षाबंधन, शेयर की तस्वीरें, दिखी खास बॉन्डिंग
रक्षाबंधन के मौके पर बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन कृतिका तिवारी के साथ त्योहार मनाते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने बड़े ही उत्साह के साथ रक्षाबंधन मनाया और सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें भी शेयर की. एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी बहन कृतिका तिवारी के साथ रक्षाबंधन की यादगार तस्वीरें शेयर की. इन तस्वीरों में दोनों की मस्ती, प्यार और भाई-बहन के बीच की खास बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है.
तस्वीरों में कार्तिक की बहन उन्हें राखी बांधते हुए दिखा रही हैं. एक तस्वीर में कार्तिक अपनी बहन के पैर छूकर आशीर्वाद लेते भी नजर आए. इन फोटोज में भाई-बहन के रिश्ते में प्यार के साथ-साथ सम्मान की झलक भी दिख रही है.
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में अपनी जगह बना चुके हैं, लेकिन उनकी बहन कृतिका जो एक डॉक्टर है लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. हालांकि, कभी कभी वो अपने भाई के साथ सोशल मीडिया पर मजेदार रील्स और तस्वीरें शेयर करती हैं.
कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो पिछली बार अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आए थे. उनकी फिल्म कैप्टन इंडिया पर भी काम चल रहे हैं. अगले साल 12 फरवरी को उनकी फिल्म 'नागजिला' भी रिलीज होने वाली है.



