क्या सनी देओल के मुस्लिम किरदार निभाने की वजह से फ्लॉप हुई ‘बंटवारा 1947’? शबाना आजमी ने उठाए सवाल

क्या सनी देओल के मुस्लिम किरदार निभाने की वजह से फ्लॉप हुई ‘बंटवारा 1947’? शबाना आजमी ने उठाए सवाल

Shabana Azmi On Batwara 1947 Failure: सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' के फ्लॉप होने पर शबाना आजमी ने बात की है. उन्होंने फिल्म में सनी देओल के निभाए गए मुस्लिम कैरेक्टर का भी जिक्र किया.

Shabana Azmi On Batwara 1947 Failure: आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में दिखे. फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये पिक्चर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और बॉक्स ऑफिस पर असफल रही. ये फिल्म क्यों फ्लॉप हुई? अब इसको लेकर फिल्म में अहम भूमिका में नजर आईं दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने कहा कि हो सकता कि लोग सनी देओल को एक मुस्लिम किरदार में स्वीकार नहीं कर पाए.

शबाना आजमी से जूम को दिए इंटरव्यू में पूछा गया कि डायरेक्टर राजकुमार संतोषी कह रहे हैं कि लोग सोशल मीडिया पर ऐसा लिख रहे हैं कि आपने सनी देओल को एक मुस्लिम कैरेक्टर बना दिया, इसलिए हम उन्हें एक्सेप्ट नहीं कर पाए, इसपर आप क्या सोचती हैं? इस सवाल के जवाब में शबाना आजमी ने अमिताभ बच्चन का जिक्र किया.

फिल्म के फ्लॉप होने से हैरान शबाना आजमी

शबाना आजमी ने कहा, “सबसे पहले तो ‘बंटवारा 1947’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल होना मेरे लिए हैरानी की बात है, क्योंकि मेरे आसपास के लोग मुझसे कह रहे थे कि उन्हें ये फिल्म बहुत पसंद आई. फिल्म का मैसेज भी बहुत अच्छा लगा. उनमें से बहुत से लोगों को लगता है कि आज के माहौल में इंसानियत के बारे में बात करना बहुत जरूरी है. वहीं दूसरी तरफ लोग थिएटर तक गए ही नहीं और जो गए भी, उनके रिएक्शन कंफ्यूज्ड हैं.”

सनी देओल के मुस्लिम कैरेक्टर पर क्या बोलीं?

शबाना आजमी ने आगे कहा, “मतलब, आप सनी देओल को मुसलमान नहीं स्वीकार कर सकते हैं, क्यों? कुली और इतनी सारी फिल्में थीं, जिनमें अमिताभ बच्चन आराम से मुस्लिम कैरेक्टर प्ले करते थे. ‘दीवार’ में उन्होंने 786 का बिल्ला लगाया था. उसको बिल्कुल कबूल किया जाता है, तो इससे हम क्या समझे कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा है हमारे यहां, डिवीजन जानबूझकर हो रहे हैं या क्या है, मुझे समझ में नहीं आ रहा है.”

ये भी पढ़ें-

मुझे मत कास्ट करिए ये आपकी फिल्म के लिए सही नहीं टाइपकास्टिंग से बचने के लिए तापसी पन्नू ने छोड़ी कई फिल्में

Don No. 1 और Mass नागार्जुन की वो 2 फिल्में जिन्होंने TV पर खूब किया राज, OTT पर कहां देख सकते हैं?

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने ये भी कहा, “मुझे तो इस बात कि हैरत है कि यहां लोगों को इस बात का ऐतराज है कि सनी देओल मुसलमान क्यों प्ले कर रहा है. उसके ऊपर लोग बोले जा रहे हैं कि वो पाकिस्तानी प्ले कर रहा है. अरे भाई वो पाकिस्तानी नहीं प्ले कर रहा है. आप जो हैं फिल्म देखकर आए हैं और आप कहते हैं कि वो पाकिस्तानी बना हुआ है.”

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More