एक ही दिन रिलीज होंगी King के नाम से 2 फिल्में, शाहरुख खान के साथ नागार्जुन भी आ रहे

एक ही दिन रिलीज होंगी King के नाम से 2 फिल्में, शाहरुख खान के साथ नागार्जुन भी आ रहे

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान 'किंग' के नाम से एक फिल्म लेकर आ रहे हैं. उनके साथ-साथ अब नागार्जुन की भी एक फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसका टाइटल भी लगभग सेम ही है.

Shah Rukh Khan And Nagarjuna Movies: शाहरुख खान के तमाम फैंस को उनकी अपकिंग फिल्म ‘किंग’ का बेसब्री से इंतजार है. इस पिक्चर को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. शाहरुख की बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत समेत बॉलीवुड के और भी कई बड़े चेहरे इस फिल्म में नजर आने वाले हैं. फिल्म की रिलीज डेट पहले से ही तय है. 24 दिसंबर 2026. अब खबर है कि उसी दिन साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की भी एक फिल्म आ रही है. दिलचस्प बात ये है कि उनकी फिल्म का टाइटल भी शाहरुख की फिल्म की तरह ही है.

जहां एक तरफ शाहरुख खान की फिल्म का नाम ‘किंग’ है, तो वहीं दूसरी तरफ नागार्जुन की पिक्चर का नाम ‘किंग 100’ है. SRK की पिक्चर एक्शन थ्रिलर है, तो वहीं नागार्जुन की फिल्म में भी जबरदस्त एक्शन होने वाला है. 29 अगस्त को नागार्जुन के 67वें बर्थडे के मौके पर इस फिल्म का एक टीजर वीडियो रिलीज किया गया, जिसमें उनका जबरदस्त एक्शन अवतार दिखा. उनके फैंस टीजर देखकर फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं.

‘किंग 100’ टीजर वीडियो

‘किंग’ Vs ‘किंग 100’

आर.ए. कार्तिक के डायरेक्शन में बनी ‘किंग 100’ भी इसी साल 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. यानी एक तरफ हैं तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन और दूसरी तरफ हैं बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख. दोनों एक ही दिन अपनी-अपनी फिल्मों के जरिए बड़े पर्दे पर ‘किंग’ बनकर आ रहे हैं.

दोनों फिल्मों की ऑडियंस अलग

दोनों फिल्में एक ही दिन भले ही रिलीज हो रही हैं, लेकिन दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश जैसा मामला नहीं है. ऐसा इसलिए, क्योंकि दोनों की ऑडियंस बिल्कुल अलग है. दरअसल, अभी तक की जानकारी के अनुसार ‘किंग’ सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज हो रही है और ‘किंग 100’ सिर्फ तेलुगु में. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों को एक दूसरे से खतरा नहीं है.

ये भी पढ़ें-

मुझे मत कास्ट करिए ये आपकी फिल्म के लिए सही नहीं टाइपकास्टिंग से बचने के लिए तापसी पन्नू ने छोड़ी कई फिल्में

Don No. 1 और Mass नागार्जुन की वो 2 फिल्में जिन्होंने TV पर खूब किया राज, OTT पर कहां देख सकते हैं?

बहरहाल, टीजर आने के बाद से नागार्जुन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनका स्वैग, उनका एक्शन अवतार लोगों का दिल जीत रहा है. इस फिल्म में लीड रोल में होने के साथ-साथ वो इस फिल्म से प्रोड्यूसर के तौर पर भी जुड़े हुए हैं. इस पिक्चर का निर्माण उनकी फैमिली की ही प्रोडक्शन कंपनी अन्नपूर्णा स्टूडियो के बैनर तले हो रहा है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More