सैफ अली खान ने परिवार के साथ मनाया रक्षाबंधन, सारा ने भाई इब्राहिम को बांधी राखी

सैफ अली खान ने परिवार के साथ मनाया रक्षाबंधन, सारा ने भाई इब्राहिम को बांधी राखी

सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम, तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ रक्षाबंधन मनाया. सारा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.

रक्षाबंधन का त्योहार हर भाई-बहन के लिए खास होता है. बॉलीवुड सितारे भी इस त्योहार को पूरे प्यार और उत्साह के साथ मनाते हैं. सैफ अली खान और कुणाल खेमू का परिवार भी रक्षाबंधन के मौके पर एक साथ नजर आया. सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर इस खास दिन की प्यारी तस्वीरें शेयर कीं.

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में सारा और इब्राहिम घर में बने मंदिर के सामने पोज देते दिखे, जहां भगवान गणेश की मूर्ति रखी थी. पूजा की थाली पकड़े हुए इब्राहिम सारा के गाल पर किस करते नजर आए.

रक्षाबंधन के इन तस्वीरों में करीना कपूर के साथ सारा की बुआ सबा अली खान और सोहा अली खान भी नजर आईं. वहीं एक तस्वीर में सारा और इनाया अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हुई दिखाई दीं. पटौदी परिवार की तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्दी ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म  ‘हैवान’ में नजर आने वाले हैं. वहीं करीना जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी. इसके अलावा कुणाल खेमू भी प्रीति जिंटा के साथ फिल्म ‘वाइब’ में नजर आने वाले हैं.