‘लॉकअप 2’ में 1 करोड़ जीतने के बाद श्रेया कालरा का बड़ा फैसला, दान करेंगी प्राइज मनी, शिल्पा शिंदे से कनेक्शन

‘लॉकअप 2’ में 1 करोड़ जीतने के बाद श्रेया कालरा का बड़ा फैसला, दान करेंगी प्राइज मनी, शिल्पा शिंदे से कनेक्शन

'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा ने 1 करोड़ रुपये जीते हैं. अब वह इनाम की रकम का एक हिस्सा शिल्पा शिंदे के शेल्टर होम को दान करेंगी.

‘लॉक अप 2’ की ट्रॉफी जीतने के बाद श्रेया कालरा सुर्खियों में हैं. शो के फिनाले में उन्होंने न सिर्फ खिताब अपने नाम किया, बल्कि 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि भी जीती. फिनाले में श्रेया ने शिवांगी जोशी को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की, जबकि शिवांगी फर्स्ट रनर-अप रहीं. हालांकि, जीत के बाद श्रेया ने अपनी इनामी रकम को लेकर जो फैसला बताया, उसने इस जीत को और खास बना दिया है. श्रेया ने कहा है कि वह अपनी इनाम राशि का एक हिस्सा शिल्पा शिंदे के शेल्टर होम को दान करना चाहती हैं.

श्रेया कालरा का यह फैसला इसलिए भी खास है क्योंकि शो के दौरान उनकी और शिल्पा शिंदे की दोस्ती देखने को मिली थी. जहां ‘लॉक अप 2’ में दोनों ने बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ मुकाबला किया, वहीं शो के बाहर भी उनकी दोस्ती बरकरार है. अब श्रेया अपनी जीत की खुशी को जरूरतमंदों के साथ बांटने की तैयारी में हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वह इनाम में मिली पूरी रकम को सिर्फ अपने लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं. ऐसे में शेल्टर होम के लिए पैसे देने का उनका फैसला फैंस के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

इनामी राशि में से हिस्सा करेंगी दान

‘लॉक अप 2’ जीतने के बाद श्रेया कालरा ने अपनी इनाम राशि को लेकर बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने बताया कि 1 करोड़ रुपये में से एक हिस्सा शिल्पा शिंदे के शेल्टर होम को दिया जाएगा. हालांकि, उन्होंने अभी यह साफ नहीं किया है कि वह कितनी रकम दान करेंगी.

श्रेया कालरा का वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Shreya kalra (@shreyakalraa)

श्रेया का कहना है कि वह अपनी जीत की खुशी को सिर्फ अपने तक सीमित नहीं रखना चाहतीं. इनाम की रकम का कुछ हिस्सा जरूरतमंदों के लिए इस्तेमाल करना उनके लिए इस जीत को और खास बनाएगा. शिल्पा के साथ उनकी दोस्ती को देखते हुए भी यह फैसला काफी मायने रखता है.

35 दिनों के सफर के बाद जीती ट्रॉफी

‘लॉक अप 2’ में श्रेया का सफर करीब 35 दिनों का रहा. इस दौरान उन्हें कई टास्क, विवाद और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीति और मुकाबला लगातार देखने को मिला.

ये भी पढ़ें- OTT पर आ रही शरवरी-वेदांग रैना की मैं वापस आऊंगा, जानें कब और कहां देख सकते हैं

श्रेया ने कई मौकों पर खुद को साबित किया और फिनाले तक अपनी जगह बनाई. फिनाले में उनके सामने शिवांगी जोशी, राम कपूर, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत जैसे कंटेस्टेंट्स थे. आखिरकार श्रेया ने बाजी मारी और ट्रॉफी के साथ एक करोड़ रुपये की रकम भी अपने नाम कर ली.

शिल्पा शिंदे ने भी जताई खुशी

श्रेया की जीत पर शिल्पा शिंदे भी काफी खुश नजर आईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर श्रेया की जीत का वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की. शिल्पा ने श्रेया को अपनी करीबी दोस्त बताया और उनकी जीत पर खुशी जताई.

शो के दौरान भी दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. ऐसे में श्रेया का शिल्पा के शेल्टर होम को अपनी इनाम राशि में से हिस्सा देने का फैसला उनकी दोस्ती को एक अलग रंग देता है.

जीत के बाद भी कंटेस्टेंट्स की दोस्ती बरकरार

‘लॉक अप 2’ का सफर खत्म होने के बाद कंटेस्टेंट्स एक सक्सेस पार्टी में भी साथ नजर आए. फराह खान ने शो की सफलता के बाद अपने घर पर पार्टी रखी, जिसमें श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी समेत कई कंटेस्टेंट्स पहुंचे.

पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए. इनमें श्रेया और शिवांगी को साथ में डांस करते हुए भी देखा गया. फिनाले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाली दोनों कंटेस्टेंट्स का इस तरह साथ नजर आना फैंस को भी पसंद आया.

अंकिता
अंकिता

शिव की नगरी काशी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अंकिता पाण्डेय ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री पूरी की है.  पत्रकारिता में आने के लिए उन्होंने बनारस के लोकल न्यूज पेपर "काशीवार्ता" से अपनी शुरुआत की, बाद में दिल्ली जैसे महानगरी का रुख करते हुए उन्होंने TV9 भारतवर्ष में अक्टूबर साल 2023 से जुड़ी. आज वह इस ऑर्गनाइजेशन में बतौर सब-एडिटर काम कर रही हैं. क्राइम, एंटरटेनमेंट और अन्य सभी को न्यूज के साथ विजुअल तरीके से पेश करने में रुचि है. पत्रकारिता के अलावा कविताएं लिखना, फोटोग्राफी करना और म्यूजिक का भी शौक रखती हैं.

Read More