Salman Khan की पिक्चर में उनके दोस्त की एंट्री हो गई, एक्शन ही एक्शन होगा, 6 फिल्मों में साथ कर चुके हैं काम

Salman Khan की पिक्चर में उनके दोस्त की एंट्री हो गई, एक्शन ही एक्शन होगा, 6 फिल्मों में साथ कर चुके हैं काम

Salman Khan Upcoming Movie: वामशी पेडिपल्ली के डायरेक्शन में बन रही एक्शन ड्रामा फिल्म में अब सलमान खान के साथ उनके एक करीबी दोस्त भी नजर आने वाले हैं. पहले भी दोनों ने साथ काम किया है.

Salman Khan Upcoming Movie: सलमान खान पिछले कुछ समय से एक एक्शन ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं. अभी फिल्म के नाम का ऐलान नहीं किया गया है. उस फिल्म को वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं और दिल राजू उसके प्रोड्यूसर हैं. सलमान के अपोजिट ‘जवान’ फेम एक्ट्रेस नयनतारा नजर आने वाली हैं. वहीं अब उसी फिल्म में एक और बड़े बॉलीवुड एक्टर और सलमान के दोस्त की भी एंट्री हो गई है. वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि जैकी श्रॉफ हैं.

जैकी श्रॉफ और सलमान खान पहले एक साथ 6 फिल्मों में काम कर चुके हैं. रियल लाइफ में दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है. ऐसे में जब दोनों पर्दे पर साथ नजर आते हैं, तो कमाल कर देते हैं. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट की मानें तो वो इस फिल्म से जुड़ चुके हैं और 7 अगस्त से एक एक्शन शेड्यूल की शूटिंग भी शुरू करने जा रहे हैं. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि ये एक्शन शेड्यूल 15 दिनों तक चलने वाला है और जैकी श्रॉफ इस पूरे शेड्यूल का हिस्सा होंगे. इससे जाहिर है कि सलमान के साथ-साथ जैकी का किरदार भी एक्शन से जुड़ा होने वाला है.

सलमान खान और जैकी श्रॉफ की पुरानी फिल्में

इससे पहले सलमान खान और जैकी श्रॉफ ने ‘बंधन’, ‘कहीं प्यार हो न जाए’, ‘क्योंकि’, ‘वीर’, ‘भारत’ और ‘राधे’ में एक साथ काम किया है. ‘बंधन’ दोनों की काफी आइकॉनिक फिल्म है. इस पिक्चर में समलान ने जैकी श्रॉफ के साले का किरदार निभाया था और सलमान का एक डायलॉग भी काफी फेमस हुआ था. वो डायलॉग है, ‘जो जीजा जी कहेंगे वो मैं करूंगा.’

ये भी पढ़ें-

रणबीर कपूर और विकी कौशल की लव एंड वॉर में दीपिका पादुकोण? फिर चर्चा में ये बड़ा कैमियो

कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म?

‘राधे’ दोनों की एक साथ आखिरी फिल्म थी, जो साल 2021 में आई थी. उसके बाद दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर नहीं आए. अब डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की फिल्म के जरिए पर्दे पर दोनों साथ दिखेंगे. ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. अभी इस पिक्चर को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आनी बाकी है. देखना होगा कि मेकर्स कब तक इस पिक्चर के नाम से पर्दा उठाते हैं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More