माधुरी दीक्षित ने बताया क्यों कहा कौन होणार करोड़पति को हां, बोलीं- लोग मेरा स्पॉन्टेनियस अंदाज देखेंगे

माधुरी दीक्षित ने बताया क्यों कहा कौन होणार करोड़पति को हां, बोलीं- लोग मेरा स्पॉन्टेनियस अंदाज देखेंगे

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित अब मराठी क्विज शो कोण होणार करोड़पती होस्ट करती नजर आएंगी. इस बीच एक्ट्रेस ने बताया है कि आखिर उन्होंने शो करने का मन क्यों बनाया है.

Madhuri Dixit: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अब एक नए अंदाज में नजर आने वाली हैं.वह मशहूर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के मराठी वर्जन कोण होणार करोड़पती को होस्ट करेंगी. शो को लेकर माधुरी काफी एक्साइटेड हैं. उनका कहना है कि इस शो में उन्हें कंटेस्टेंट्स की कहानियों, उनके सपनों और जिंदगी के संघर्षों को करीब से जानने का मौका मिलेगा. लेकिन जब से माधुरी ने शो होस्ट करने का ऐलान किया है. कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि माधुरी ने ये शो क्यों चुना? चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने इसकी क्या वजह बताई है.

माधुरी ने बताया कि शो के लिए हां कहने की सबसे बड़ी वजह इसमें छिपी इंसानी कहानियां थीं. उन्होंने कहा, जिस चीज ने मुझे तुरंत उत्साहित किया, वह थी लोगों की कहानियों और उनके सपनों के जरिए उनसे जुड़ने की इच्छा. कोण होणार करोड़पती सिर्फ सवालों के जवाब देने और पैसे जीतने का शो नहीं है, बल्कि यह अपने सपनों को देखने का आत्मविश्वास और उन्हें पूरा करने की हिम्मत के बारे में भी है.

ये भी पढ़ें: गौरव खन्ना की फेम इस्तेमाल करने के आरोप पर भड़कीं आकांक्षा, ओरी को दिया जवाब

शो में दिखेगा माधुरी का अलग पहलू

माधुरी का मानना है कि यह क्विज शो दर्शकों को उनकी पर्सनैलिटी का एक अलग पहलू दिखाने का मौका देगा. उन्होंने कहा कि एक्टिंग में कलाकार किसी किरदार में ढल जाता है, जबकि होस्टिंग में उन्हें खुद के रूप में रहने का मौका मिलेगा. माधुरी ने कहा, मुझे लगता है कि कोण होणार करोड़पती में दर्शक मेरा एक ज्यादा स्पॉन्टेनियस अंदाज देखेंगे. एक एक्ट्रेस के तौर पर आप किसी किरदार में ढलते हैं, जबकि यहां मैं बस खुद रह सकती हूं. लोगों के सामने बैठकर उनकी कहानियां सुन सकती हूं और उन्हें जान सकती हूं.

माधुरी ने आगे बताया कि वह कंटेस्टेंट्स के साथ होने वाली बातचीत, भावनाओं, हंसी-मजाक, सरप्राइज और अचानक सामने आने वाले पलों को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने कहा, मेरे लिए यह शो सिर्फ सवाल-जवाब का नहीं है, बल्कि हर कंटेस्टेंट के सपनों, भावनाओं, हंसी और उनसे मिलने वाले सरप्राइज का भी हिस्सा है. मुझे बातचीत करना पसंद है, इसलिए मैं इन सच्ची और अनपेक्षित बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं. उम्मीद है कि कंटेस्टेंट्स और दर्शकों के साथ इन खास पलों को शेयर कर पाऊंगी.

ये भी पढ़ें: Toxic Box Office: यश की टॉक्सिक की तबाही, ओपनिंग डे पर जड़ा शतक, धुरंधर-जवान का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर!

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More