Toxic: 100 करोड़ छापे, फिर भी अपनी पिछली फिल्म ‘KGF 2’ का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई यश की ‘टॉक्सिक’

Toxic: 100 करोड़ छापे, फिर भी अपनी पिछली फिल्म ‘KGF 2’ का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई यश की ‘टॉक्सिक’

Toxic Vs KGF 2: यश की 'टॉक्सिक' ने आते ही धूम मचा दी है. फिल्म ने पहले दिन न सिर्फ शतक मारा, बल्कि कई फिल्मों के बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. पर KGF 2 का ये रिकॉर्ड छू भी नहीं पाई है. जानिए क्या?

Toxic Vs KGF 2: यश की फाइनली वापसी हो गई है. यूं तो इस फिल्म को लेकर लंबे वक्त से तगड़ा बज बना हुआ था. पर सोशल मीडिया पर पिक्चर को मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है. कुछ लोग इसे टॉर्चर बता रहे हैं, तो कुछ ने यश के अलावा बाकी एक्टर्स की भी जमकर तारीफ की है. फिल्म को गीतू मोहनदास ने बनाया है. साथ ही कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत की भी पिक्चर में काफी तारीफ हो रही है. यूं तो जैसी ‘टॉक्सिक’ ने शुरुआत की है, बहुत जल्द ही फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी. पहले दिन भारत से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. पर बावजूद इसके यश की ‘टॉक्सिक’ उनकी ही फिल्म फिल्म KGF चैप्टर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल नहीं कर पाई है.

यश की ‘टॉक्सिक’ से पहले जो आखिरी फिल्म आई थी, वो ‘KGF चैप्टर 2’ ही थी. इस फिल्म को 14 अप्रैल 2022 को रिलीज किया गया था. लेकिन उसके बाद यानी लगभग 4 सालों तक फैन्स इंतजार करते रहे और कोई पिक्चर रिलीज ही नहीं हुई थी. अब आई है, तो उम्मीद थी कि दूसरी बड़ी फिल्मों के साथ ही यह बड़ा रिकॉर्ड भी आराम से टूट जाएगा. पर नहीं ऐसा नहीं हुआ. दरअसल ‘KGF चैप्टर 2’ का नेट कलेक्शन पहले दिन 116 करोड़ रुपये रहा था. बात ‘टॉक्सिक’ की करें तो फिल्म भारत से बस 101.10 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है. जिस मामले में पीछे रह गई है.

इस रिकॉर्ड को ‘टॉक्सिक’ ने किया पार

दरअसल यश की ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की है. फिल्म ने 55 करोड़ का कारोबार हिंदी बेल्ट से किया है. वहीं, पिक्चर की ऑक्यूपेंसी 53 परसेंट रही है. जबकि, टोटल शोज की संख्या 16,670 है. वहीं, दूसरी जिस जगह से सबसे ज्यादा कमाई हुई वो कन्नड़ ही है. फिल्म ने 23.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. जबकि, कन्नड़ में बीते दिन ऑक्यूपेंसी रेट 89 परसेंट रहा है. अब आते हैं केजीएफ चैप्टर 2 की तरफ… हिंदी में फिल्म ने 53.95 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, कन्नड़ से फिल्म का बिजनेस 22.85 करोड़ रुपये रहा था. 116 करोड़ रुपये के साथ फिल्म ‘KGF चैप्टर 2’ अब भी सबसे आगे बनी हुई है. वहीं, टॉक्सिक ने शानदार कमाई के बावजूद इस रिकॉर्ड को हासिल नहीं किया.

यश की केजीएफ चैप्टर 2 ने दुनियाभर से 1215 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. वहीं, ग्रॉस कमाई 859,70 करोड़ कमाए थे. जबकि, ओवरसीज का बिजनेस 214 करोड़ रुपये रहा था. अबतक टॉक्सिक ने भी 140 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं. देखना होगा 200 करोड़ रुपये तक कब पहुंचते हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More