IPL 2027: टीम इंडिया में खेलने के बावजूद अनकैप्ड बने ये 7 खिलाड़ी, जानें क्या है BCCI का अनोखा नियम

IPL 2027: टीम इंडिया में खेलने के बावजूद अनकैप्ड बने ये 7 खिलाड़ी, जानें क्या है BCCI का अनोखा नियम

IPL 2027 Auction, ishant sharma, nitish rana, Navdeep Saini, Chetan Sakariya, Sandeep Warrier, Mayank Markande, Mandeep Singh, आईपीएल 2027 ऑक्शन

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को गोवा के आईटीसी ग्रैंड में आयोजित होने जा रहा है. भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से शुरू होने वाले इस ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपने स्क्वॉड को मजबूत करने के इरादे से उतरेंगी. इस बार ऑक्शन के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. इस ऑक्शन लिस्ट में सबसे दिलचस्प बात यह है कि भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके 7 क्रिकेटर्स ने इस बार अनकैप्ड कैटेगरी के तहत अपना नाम दर्ज कराया है.

क्या है IPL का अनकैप्ड प्लेयर नियम?

आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी के इस नियम को साल 2025 के सीजन से ठीक पहले दोबारा लागू किया गया था. इस नियम के तहत, कोई भी कैप्ड भारतीय खिलाड़ी अनकैप्ड माना जा सकता है अगर उसने आने वाले आईपीएल सीजन से पहले के पांच कैलेंडर ईयर में किसी भी इंटरनेशनल मैच की प्लेइंग इलेवन में हिस्सा न लिया हो, और उसके पास बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट न हो. यह नियम सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों पर ही लागू होता है.

हालांकि यह नियम 2008 में लीग की शुरुआत से 2021 तक भी लागू था, लेकिन तब किसी टीम ने इसका उपयोग नहीं किया था. 2025 में इसकी वापसी के बाद एमएस धोनी इसका सबसे बड़ा उदाहरण बने थे, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 2022 के 12 करोड़ रुपए की तुलना में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर सिर्फ 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया था.

इस बार ये 7 भारतीय खिलाड़ी बने अनकैप्ड

  • इशांत शर्मा इस बार ऑक्शन लिस्ट में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं, उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच नवंबर 2021 में खेला था. इशांत शर्मा आखिरी बार आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे, जहां उन्हें 75 लाख रुपए में खरीदा गया था. 2008 से अब तक 117 आईपीएल मैचों में इशांत ने 8.38 की इकॉनमी से 96 विकेट चटकाए हैं.
  • नीतीश राणा ने आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2021 में खेला था, जिसके चलते वो भी ऑक्शन में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी उतर रहे हैं. बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज नीतीश राणा पिछली बार आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और 9 मैचों में 225 रन बनाए थे.राणा के नाम 127 आईपीएल मैचों में 27.73 की औसत और 22 अर्धशतकों की मदद से 3078 रन दर्ज हैं.
  • जुलाई 2021 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले नवदीप सैनी भी इस बार अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर ऑक्शन में आएंगे. दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी आखिरी बार राजस्थान रॉयल्स से जुड़े थे, जिसने उन्हें 2024 में 2.60 करोड़ रुपए में रिटेन किया था.
  • जुलाई 2021 में भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेलने वाले चेतन सकारिया का नाम भी अनकैप्ड प्लेयर्स में शामिल है. बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया आखिरी बार आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 75 लाख रुपए में चोट के रिप्लेसमेंट के तौर पर खेले थे.
  • संदीप वॉरियर, मयंक मार्कंडे और मनदीप सिंह भी अनकैप्ड प्लेयर्स के तौर पर ऑक्शन में आएंगे. इन खिलाड़ियों ने भी भारत ने आखिरी इंटरनेशनल मैच 5 साल पहले खेला था.

मोहिद खान
मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More