तलाक के बाद खुद को ऐसे हील कर रहीं मौनी रॉय! शेयर कीं वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें
मौनी रॉय ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें वो गोवा में सेल्फ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने एक कैप्शन भी दिया है, जिसने ध्यान खींच लिया है.
मौनी रॉय इस वक्त गोवा वेकेशन पर हैं. उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "सॉनेट (Sonnet) और सनसेट्स, रोमांटिसाइज़िंग पाथोस (Romanticising pathos), बस इसलिए क्योंकि मजा आता है." दरअसल मौनी के इस कैप्शन का काफी गहरा मतलब है.
इन तस्वीरों में मौनी रॉय को ब्राउन कलर की मिडी स्ट्रैपी ड्रेस में देखा जा सकता है. उनका लुक स्टनिंग है, जिस पर फैंस प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस हरी-भरी वादियों के बीच समय बिता रही हैं.
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने मई 2026 में अपने इंस्टाग्राम से आधिकारिक रूप से ये अनाउंसमेंट की थी कि वो अलग होने जा रहे हैं. हालांकि दोनों ने ये भी कहा था कि उनके बीच किसी तरह का बड़ा विवाद या मनमुटाव नहीं है और बेबुनियाद चीजें न फैलाई जाएं.दोनों ने प्राइवेसी की अपील की थी.
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 में 27 जनवरी को शादी की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं. उनकी शादी भी गोवा के ही एक रिसॉर्ट में हुई थी. दोनों की ये लव मैरिज थी, हालांकि लगभग 4 साल में ही ये रिश्ता टूट गया.



