‘विनाश काले विपरीत बुद्धि…’, पति गोविंदा की नई फिल्म को लेकर क्या बोलीं सुनीता आहूजा
एक्टर गोविंदा की वाइफ अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. इसी के चलते वो कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं. अब उन्होंने गोविंदा की आने वाली फिल्म को लेकर बात की है.
गोविंदा ने कुछ ही दिनों पहले बतौर प्रोड्यूसर अपनी दो फिल्मों ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ का टाइटल पोस्टर जारी किया था और फिल्म की एक्ट्रेस से भी परिचय करवाया था. हाल ही में एक्टर अपनी इन अपकमिंग मूवी की एक्ट्रेस के साथ भी नजर आए. अब एक पैपराजी पेज से बात करते हुए सुनीता आहूजा ने इस बारे में खुलकर बात की है और उनका कहना है कि इस तरह की फिल्में गोविंदा के स्टैंडर्ड की चीजें नहीं है.
सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर चल रही सोशल मीडिया गॉसिप्स पर भी अपनी राय रखी है. उनका कहना है कि वो जब सच कहती हैं तो सब उन्हीं को ट्रोल करते हैं. ऐसे में अब एक्टर के फैन ही इन बातों का जवाब देंगे. चलिए जान लेते हैं डिटेल में कि गोविंदा की इन आगामी फिल्मों को लेकर सुनीता का क्या कहना है.
फिल्म को लेकर क्या बोलीं?
सुनीता आहूजा से जब गोविंदा की फिल्म के प्रमोशन और हाल ही में एक्ट्रेस कोमल के साथ स्पॉट होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “एक कहावत सुनी है कभी, “विनाश काले विपरीत बुद्धि”, उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है. इसलिए ये सब करता है वो, क्या बोलें अब.”
सोशल मीडिया कमेंट पर बोलीं सुनीता
इसके आगे जब उनसे सोशल मीडिया पर चल रहे कमेंट, ‘हीरो नंबर वन से चीटर नंबर वन’ को लेकर सुनीता आहूजा ने कहा, “ये सवाल ना मुझे गोविंदा के फैंस से पूछना चाहिए, क्योंकि जब मैं बोलती हूं तो सब मुझे ट्रोल करते हैं. मैं चाहती हूं कि गोविंदा के फैंस, मीडिया इस चीज का जवाब दे. मुझसे मत पूछो, मुझे तो इंटरेस्ट ही नहीं है, क्योंकि जब मैं सच बोलती हूं तो सब मुझे गालियां देते हैं. तो बताना चाहिए न फैंस को कि गोविंदा सही है कि मैं सही हूं. कुछ करना भी था तो स्टैंडर्ड से करता,पहले जो भी था स्टैंडर्ड तो था.ये गोविंदा का स्टैंडर्ड नहीं है.”
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram
रियलिटी शो में आई थीं सुनीता
सुनीता आहूजा ‘लॉकअप सीजन 2’ की कंटेस्टेंट भी रहीं. उन्होंने अपने दमदार और चुलबुले अंदाज से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. इसके अलावा यहां भी वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें कहती नजर आई थीं. तबियत खराब होने के चलते सुनीता शो से खुद ही बाहर हो गईं, जिसके बाद एक्टर गोविंदा ही उन्हें सेट पर लेने आए थे.




