Mirzapur The Movie: गुड्डू या मुन्ना, फीस में किसने मारी बाजी? पंकज त्रिपाठी ने वसूली मोटी रकम
Mirzapur The Movie Starcast Fees: 'मिर्जापुर द मूवी' के लिए एक्टर पंकज त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा फीस चार्ज की है. दिव्येंदु और अली फजल ने भी करोड़ों रुपये वसूले हैं.
Mirzapur The Movie Starcast Fees: प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज 'मिर्जापुर' के तीनों सीजन को लोगों ने काफी प्यार दिया. सीरीज की सफलता के बाद अब बारी है फिल्म की. टाइटल है 'मिर्जापुर: द मूवी', जो 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है.
पंकज त्रिपाठी 'मिर्जापुर: द मूवी' के सबसे महंगे स्टार हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने इस पिक्चर के लिए 15 करोड़ रुपये की फीस वसूली है. वो सीरीज की तरह फिल्म में भी मिर्जापुर के बाहुबली अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया के किरदार में दिखाई देंगे.
'मिर्जापुर' की गद्दी हासिल करने के लिए एक बार फिर से अली फजल भी गुड्डू पंडित के किरदार में भौकाल मचाते नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. यानी पंकज त्रिपाठी की तुलना में उनकी फीस काफी कम है.
अब बात करते हैं दिव्येंदु की, जो मुन्ना त्रिपाठी के कैरेक्टर में नजर आएंगे. फीस के मामले में गुड्डू पंडित मु्न्ना पर भारी पड़ गए हैं. दिव्येंदु को अली फजल की तुलना में कम पैसे मिले हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रोजेक्ट के लिए उनकी फीस 3 करोड़ रुपये है.



