Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का ‘मामा’ और ‘मामासिता’ अंदाज हुआ वायरल, बेटी मालती संग शेयर किया क्यूट वीडियो

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का ‘मामा’ और ‘मामासिता’ अंदाज हुआ वायरल, बेटी मालती संग शेयर किया क्यूट वीडियो

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में उनकी दो पर्सनैलिटी देखने को मिली हैं. चलिए आपको भी दिखाते हैं एक्ट्रेस के दो रूप.

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. कई बार एक्ट्रेस अपनी लाडली मालती के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. इस बार भी एक्ट्रेस ने एक बेहद मजेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके दो अंदाज देखने को मिले हैं. प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए दिखाया है कि जब वो बेटी के साथ होती हैं तब कैसी होती हैं और अपनी फ्रेंड्स के साथ उनका रूप बिल्कुल बदल जाता है.

वीडियो में एक तरफ वह बेटी मालती मैरी के साथ मां की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं, तो दूसरी तरफ दोस्तों के साथ मस्ती और डांस करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान को जेल में मिला था बड़ा फायदा, बोले- बाहर आने की जल्दी नहीं थी

प्रियंका ने शेयर की मजेदार वीडियो

वीडियो प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं. इस दौरान प्रियंका अपनी बेटी मालती को देवी दुर्गा को समर्पित ‘सर्व मंगल मांगल्ये’ मंत्र सिखाती नजर आती हैं. मां-बेटी का यह खूबसूरत पल फैंस का दिल जीत रहा है. इसके बाद वीडियो में आगे प्रियंका अपने दोस्तों के साथ डांस और मस्ती करती दिखाई देती हैं. इसी अंदाज को उन्होंने अपने पोस्ट में ‘मामासिता’ बताया.

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार

प्रियंका के मामा और मामासिता वाले इस वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है ‘आप दोनों में ही कमाल हैं.’ दूसरे यूजर ने लिखा- “बेहद खूबसूरत. आप सच मायनों में एक आइकन हैं. हर बार अपनी संस्कृति और भारतीय पहनावे पर गर्व करना सिखा देती है.” एक और यूजर ने लिखा- ‘दोनों ही पर्सनैलिटी में आपने कमाल हैं’. वहीं, कई फैंस प्रियंका की इस वीडियो पर हार्ट इमोजी भेज रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. हाल ही में प्रियंका और निक, महेश बाबू के साथ हैदराबाद के एएमबी सिनेमाज में मूवी नाइट का भी हिस्सा बने थे. यह फिल्म 7 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: टूटी हड्डी, टूटे सपने: अगर वो एक्सीडेंट न होता, तो टीम इंडिया में क्रिकेट खेल रहे होते विशाल भारद्वाज!

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More