Lock Upp 2: फिनाले से पहले ‘लॉकअप 2’ के विनर का नाम लीक! किसने जीते 1 करोड़ रुपये?
Lock Upp 2 Winner: नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो 'लॉकअप 2' से जुड़ी अब बड़ी खबर सामने आई है. ऐसी जानकारी है कि फिनाले से पहले विनर का नाम लीक हो गया है.
Lock Upp 2 Winner: नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो ‘लॉकअप 2’ के फिनाले का इंतजार अब खत्म होने वाला है. लंबे वक्त तक चले मुश्किल टास्क, इमोशनल ब्रेकडाउन और सनसनीखेज खुलासों के बाद आखिरकार शो को अपनी इस सीजन की चमचमाती ट्रॉफी का विजेता मिल गया है. सेट से आ रही लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी की चहेती बहू यानी शिवांगी जोशी ने ‘लॉकअप 2’ का खिताब अपने नाम कर लिया है. शिवांगी ने फिनाले की रेस में अपनी सबसे कड़ी कंपीटेटर श्रेया कालरा को करारी शिकस्त देते हुए ये जीत हासिल की है.
‘लॉकअप 2‘ के शुरुआती हफ्तों में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच जबरदस्त 360-डिग्री दुश्मनी देखने को मिली. एक वक्त ऐसा भी था जब श्रेया ने बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर शिवांगी को घर से बेदखल करने का पूरा प्लान तैयार कर लिया था, लेकिन शिवांगी ने अपने मजबूत गेम-प्लान और करोड़ों फैंस के सपोर्ट से न सिर्फ हर खतरे को टाला, बल्कि फिनाले की टॉप-2 की जंग में उसी श्रेया कालरा को धूल चटाकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
लीक से बचाने के लिए मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक
खबरों की मानें तो 3 अगस्त को फिनाले की शूटिंग के दौरान मेकर्स ने स्पॉइलर (खबर लीक होने) से बचने के लिए एक बड़ा दांव खेला था. सेट पर शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा, दोनों के ही साथ विनिंग मोमेंट (ट्रॉफी उठाने का सीन) शूट किया गया था ताकि सस्पेंस बना रहे. हालांकि, शूटिंग खत्म होने के बाद अब सेट्स से आ रही पुख्ता जानकारी यही इशारा कर रही हैं कि भारी-भरकम वोटों के अंतर से शिवांगी जोशी को ही आधिकारिक तौर पर विजेता घोषित कर दिया गया है, जबकि श्रेया कालरा फर्स्ट रनर-अप रहीं.
ये भी पढ़ें-
मनीषा रानी ने दिखाया अपना ड्रीम होम, इंटीरियर पर खर्च किए 1 करोड़
50-60 लोग, छिपकली और गंदा टॉयलेट, अलायंस में सोहेल से मिलते ही सलमान खान को याद आए जेल के खौफनाक दिन
5 अगस्त को टेलीकास्ट होगा महा-फिनाले
हालांकि, मेकर्स की तरफ से आधिकारिक मुहर लगना अभी बाकी है, जिसका खुलासा 5 अगस्त को प्रसारित होने वाले महा-फिनाले एपिसोड में होगा. लेकिन अगर ये रिपोर्ट्स सच हैं, तो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम शिवांगी जोशी ने अपने करियर में एक और बड़ी ट्रॉफी जोड़कर यह साबित कर दिया है कि वो सिर्फ सीरियल्स की नहीं, बल्कि रियलिटी शोज की भी असली क्वीन हैं. फिनाले एपिसोड में विनर के नाम का ऑफिशियल ऐलान होगा. अगर सच में शिवांग विनर हैं, तो ट्रॉफी के साथ एक करोड़ रुपये की विनिंग प्राइज मनी भी उनके नाम ही होगी.




