‘आपस में नफरत कितनी भी हो…’, बहन के जन्मदिन पर मृदुल ने की मजेदार पोस्ट, देखें तस्वीरें

‘आपस में नफरत कितनी भी हो…’, बहन के जन्मदिन पर मृदुल ने की मजेदार पोस्ट, देखें तस्वीरें

यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने अपनी बहन प्रगति तिवारी के जन्मदिन पर मजेदार, लेकिन दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है. उन्होंने अपनी सिस्टर के साथ कई तस्वीरें ड्रॉप की हैं, जिसमें उनकी बचपन की फोटो भी है.

मृदुल तिवारी ने बहन प्रगति के जन्मदिन के मौके पर पोस्ट शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा, "हैप्पी बर्थडे बहना, मालिक तुझे हमेशा मेरे जैसा शानदार भाई दे, तू जहां रहे मुझे हमेशा ऐसे ही चिड़ाती रहे.हम एक दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन हमेशा बने रहे "

मृदुल की इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर कमेंट करते दिख रहे हैं. यूट्यूबर ने अपने कैप्शन में आगे लिखा है, "आपस में नफरत कितनी भी हो, फोटो एकदम फ्रेंडली ही आनी चाहिए. बेस्ट भाई बहन.बचपन से बस इसकी फोटो खींचता हुआ आया हूं."

मृदुल और प्रगति की ये बचपन की तस्वीर है, जिसमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं. दोनों की इस पोस्ट पर उनके करीबी और फैंस प्यार बरसा रहे हैं. प्रगति भी मृदुल के साथ वीडियोज में नजर आती हैं. वो उनकी बहन के अलावा मां का किरदार भी प्ले करती दिखती हैं.

मृदुल ने अपनी पोस्ट को कंप्लीट करते हुए लिखा है, "और ये मुझपे सिर्फ दहाड़ती आई है, हर बात पर कलेश, कलेश और सिर्फ कलेश, पर ये नहीं पता एक कनपटी पे लगेगा या सब सेट. पर ओवरऑल मैं तुमसे थोड़ा बहुत प्यार करता हूं, ख्याल रख, हैप्पी बर्थडे!"

कॉमेडी यूट्यूबर मृदुल को 'बिग बॉस 19' से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली है. इस शो में उनका भोला-भाला सादगी भरा अंदाज सबको खूब पसंद आया था. जब शो में मृदुल को कंटेस्टेंट ने भला-बुरा कहा तो बहन प्रगति ने भी उन्हें अपने सोशल मीडिया पर जमकर सपोर्ट किया था.