IT रेड में फंसे ससुर-बहू, कितनी है वासु भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की नेटवर्थ? जानिए

IT रेड में फंसे ससुर-बहू, कितनी है वासु भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की नेटवर्थ? जानिए

फिल्म बनाने के नाम पर वित्तीय हेरफेर और छापेमारी की खबरों के बीच बॉलीवुड की चर्चित ससुर-बहू की जोड़ी रडार पर है. जानिए वासु भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की कुल संपत्ति और कमाई के बारे में.

बॉलीवुड के गलियारों में उस वक्त खलबली मच गई जब सोमवार को फिल्मों की आड़ में विदेशी लेनदेन, टैक्स गड़बड़ी और मनी ट्रेल के आरोपों में इनकम टैक्स विभाग ने रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज़ के कई ठिकानों पर रेड की. इस पूरे मामले में जहां कई प्रोडक्शन हाउसों और हस्तियों के नाम सामने आए, वहीं सबसे ज्यादा ध्यान खींचा फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित ‘ससुर-बहू’ की जोड़ी ने. एक तरफ हैं 90 के दशक से बड़े बजट की फिल्में बनाने वाले दिग्गज प्रोड्यूसर वासु भगनानी, तो दूसरी तरफ हैं उनकी बहू और जानी-मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह.

एजेंसियों की इस हलचल के बीच अब इंटरनेट पर ये सवाल तेजी से ट्रेंड कर रहा है कि आखिर फिल्मों के इस बड़े परिवार के पास कितनी दौलत है? क्या आप जानते हैं कि ससुर वासु भगनानी और बहू रकुल प्रीत सिंह असल जिंदगी में कितने रईस हैं?

वासु भगनानी की नेटवर्थ

‘पूजा एंटरटेनमेंट’ के सर्वेसर्वा वासु भगनानी का नाम बॉलीवुड के सबसे अमीर निर्माताओं में गिना जाता है. ‘कुली नं. 1’, ‘बीवी नं. 1’ से लेकर हालिया बड़े बजट की फिल्मों तक, वासु भगनानी ने पिछले तीन दशकों में एक विशाल कारोबारी साम्राज्य खड़ा किया है. डीएनए (DNA) और बॉलीवुड शादीज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वासु भगनानी की अनुमानित नेटवर्थ करीब 2,500 करोड़ रुपये (लगभग 330 मिलियन डॉलर) आंकी गई है.

ये भी पढ़ें: Bollywood IT Raid: दृश्यम के मेकर्स से रकुल प्रीत सिंह तकबॉलीवुड में 12 ठिकानों पर इनकम टैक्स ने मारी रेड

हालांकि पिछले कुछ समय में उनकी कुछ फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर न चलने और कर्जों को लेकर भी खबरें आई थीं, लेकिन रियल एस्टेट और शेयर मार्केट में उनकी हिस्सेदारी काफी मजबूत मानी जाती है. इसके अलावा मुंबई के बांद्रा जैसे पॉश इलाके में उनका 6,000 वर्ग फुट का आलीशान बंगला है और उनके गैराज में लेम्बोर्गिनी, पोर्शे और मर्सिडीज-मेबैक जैसी कई करोड़ों की गाड़ियां मौजूद हैं.

करोड़ों की मालकिन हैं बहू रकुल प्रीत सिंह

वहीं दूसरी तरफ, उनकी बहू रकुल प्रीत सिंह ने अपने दम पर साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. 2009 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली रकुल ने हिंदी, तेलुगु और तमिल इंडस्ट्री में दर्जनों हिट फिल्में दी हैं. लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, रकुल प्रीत सिंह की कुल नेटवर्थ लगभग 49 करोड़ से 50 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है. रकुल सिर्फ फिल्मों की फीस से ही नहीं, बल्कि बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट्स और अपने बिजनेस वेंचर्स से भी मोटी कमाई करती हैं. वे ‘F45’ नाम की फिटनेस स्टूडियो चेन की को-ओनर हैं.

संपत्ति की बात करें तो मुंबई में उनके पास अपना लग्जरी फ्लैट है. साथ ही हैदराबाद के जुबली हिल्स जैसे वीआईपी इलाके में भी उनका 3-BHK का आलीशान आशियाना है. उनके पास करीब 3 करोड़ रुपये की कीमत वाली मर्सिडीज-मेबैक GLS जैसी कई और महंगी गाड़ियां भी हैं.

जांच एजेंसियों की कार्रवाई और वित्तीय पूछताछ के बीच आज भले ही यह परिवार सुर्खियों में हो, लेकिन संपत्ति और ग्लैमर के मामले में बॉलीवुड की ये ‘ससुर-बहू’ की जोड़ी हमेशा से इंडस्ट्री के रईस परिवारों में शुमार रही है.

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More