Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट बदली, अब कब आएगी फिल्म?

Ramayana:  रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट बदली, अब कब आएगी फिल्म?

Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर खबर है कि ये फिल्म प्रीपोन हो चुकी है. यानी अब ये पिक्चर तय डेट से पहले थिएटर्स में दस्तक देगी.

Ranbir Kapoor Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के तमाम फैंस को ‘रामायण’ का इंतजार है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि ये फिल्म विदेशों में 6 नवंबर और भारत में दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर को रिलीज होगी. हालांकि, अब खबर है कि इस प्लान में एक छोटा सा बदलाव हुआ है. मेकर्स इस फिल्म को तय डेट से पहले रिलीज करेंगे.

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने अब ‘रामायण’ को 5 नवंबर को रिलीज करने का फैसला किया है. ये डेट वर्ल्डवाइड रिलीज की बताई जा रही है. यानी पहले की तरह ये फिल्म भारत और विदेशों में अलग-अलग डेट पर नहीं आएगी, बल्कि ओवरसीज और घरेलू मार्केट में ये फिल्म 5 नवंबर को ही रिलीज होगी. इस नई रिलीज डेट पर सभी स्टेकहोल्डर्स लगभग समहत हैं. फाइनल अप्रूवल के बाद मेकर्स इस नई रिलीज डेट की घोषणा करेंगे.

दिवाली से तीन दिन पहले रिलीज होगी ‘रामायण’

रिपोर्ट में एक इंडस्ट्री इनसाइडर के हवाले से ये भी कहा गया कि 2014 से ज्यादातर फिल्में दिवाली के एक दिन बाद ही रिलीज होती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि दिवाली के दिन लोग इस त्योहार में बिजी होंगे, ऐसे में वो शायद फिल्म देखने न आएं. पर ‘रामायण‘ के मेकर्स ने अपनी फिल्म दिवाली से तीन दिन पहले रिलीज करने का फैसला किया है. ये फिल्म पर मेकर्स के भरोसे को दिखाता है. उम्मीद लगाई जा रही है कि इस फिल्म के लिए थिएटर्स तक भारी संख्या में लोग आएंगे और अच्छी कमाई हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

अक्षय खन्ना ने 33.26 करोड़ रुपये में खरीदा अपार्टमेंट, 2 Cr तो स्टैंप ड्यूटी चुकाई

इनको जेल में होना चाहिए FAKE AI वीडियो से परेशान सलमान खान, बोले- मेरी भी बनाते हैं

दो पार्ट की फिल्म है ‘रामायण’

‘रामायण’ दो पार्ट की फिल्म है. पहला पार्ट इस साल आ रहा है और दूसरा पार्ट साल 2027 में दीवाली पर आएगा. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल कर रहे हैं. साई पल्लवी मां सीता के किरदार में दिखने वाली हैं. यश इसमें रावण का रोल कर रहे हैं. रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, सनी देओल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More