Anjali Arora की महाकाव्य श्री रामायण कथा मूवी को नहीं मिल रही ऑडियंस, 3 दिन में आधा करोड़ कमाने को तरसी फिल्म

Anjali Arora की महाकाव्य श्री रामायण कथा मूवी को नहीं मिल रही ऑडियंस, 3 दिन में आधा करोड़ कमाने को तरसी फिल्म

रणबीर कपूर की रामायण से पहले एक और रामायण सिनेमाघरों में आई है. लेकिन इस फिल्म को ऑडियंस नहीं मिल पा रही है. फिल्म में अंजलि अरोड़ा ने सीता का रोल किया है. ये फिल्म 1 करोड़ कमाने को तरसती नजर आ रही.

Mahakavya Shri Ramayan Katha: महाकाव्य श्री रामायण कथा फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 3 दिन बिता दिए हैं लेकिन फिल्म को ऑडियंस के लिए तरसना पड़ रहा है. वहीं इसके मुकाबला रिलीज के 52 दिन बाद भी हनुमान अंश फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है. महाकाव्य श्री रामायण कथा में कच्चा बादाम गाने से वायरल हुई एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने सीता का रोल प्ले किया है. उन्हें इसके लिए काफी विरोध भी झेलना पड़ा. अब फिल्म को ऑडियंस के लिए भी दरसना पड़ रहा है.

आमतौर पर रामायण पर सीरियल्स ज्यादा बनते आए हैं. पहले के समय में फिल्में भी बनी हैं जब धार्मिक फिल्मों का चलन तेज था. अब वो चलन फिर से वापिस आ रहा है. पहले प्रभास की आदिपुरुष फिल्म आई. अब अंजलि अरोड़ा की रामायण आई है. वहीं कुछ दिनों में ही रणबीर कपूर की भी रामायण फिल्म रिलीज की राह देख रही है. आइए जानते हैं कि अंजलि अरोड़ा की रामायण ने कितने रुपये कमा लिए हैं.

महाकाव्य श्री रामायण कथा ने कितने कमाए?

महाकाव्य श्री रामायण कथा फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी लचर कमाई के सभी को हैरान कर दिया है. फिल्म ने इतने कम कलेक्शन की उम्मीद भी नहीं लगाई होगी. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने रिलीज के 3 दिनों में नेट कलेक्शन के आधार पर 34 लाख रुपये की कमाई की. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने रिलीज के ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर 38 लाख रुपये कमाकर दिखा दिए हैं. मतलब कि फिल्म 3 दिन में आधा करोड़ भी नहीं कमा सकी है. विदेशों में इसे स्क्रीन नहीं मिली है तो यही फिल्म का अबतक का कुल कलेक्शन है जो पहले वीकेंड में रहा है.

ये भी पढ़ें- Rise And Fall 2: कौन हैं सिवेत तोमर और उन्होंने शहजाद पूनावाला को क्यों पीटा? राइज एंड फॉल 2 में हुए बवाल की असली वजह ये है

फिल्म को बनाने में कुल लागत रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 से 18 करोड़ रुपये तक की आई है. इसके बाद भी फिल्म का ये कलेक्शन लचर माना जाएगा. फिल्म फ्लॉप की ओर जाती नजर आ रही है. इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है. वहीं देव शर्मा इस फिल्म के लीड एक्टर हैं और भगवान राम के रोल में नजर आए हैं. फिल्म में मां सीता के रोल में अंजलि अरोड़ा हैं. फिल्म को इस बात के लिए पहले ही विरोध झेलना पड़ा. वहीं अब फिल्म का एक सीन वायरल हो रहा है जिसमें वानर सेना का एक सैनिक चश्मा लगाए नजर आ रहा है. फिल्म के इस सीन को भी खूब ट्रोल किया जा रहा है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More