Ramayana Trailer: तीनों लोकों के सामने रावण का वध करूंगा… यश का रौद्र रूप-रणबीर की सौम्यता, ‘रामायण’ का एक और ट्रेलर रिलीज

Ramayana Trailer: तीनों लोकों के सामने रावण का वध करूंगा… यश का रौद्र रूप-रणबीर की सौम्यता, ‘रामायण’ का एक और ट्रेलर रिलीज

Ramayana Second Trailer: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का एक और ट्रेलर रिलीज हो गया है. मेकर्स ने ये ट्रेलर इंटरनेशनल कैंपेन के तहत तैयार किया है. यश और साई पल्लवी भी इसमें दिख रहे हैं.

Ramayana Second Trailer: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में मेकर्स ने अब इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है. 15 अक्टूबर से सोनी पिक्चर्स ने इंटरनेशनल कैंपेन की शुरुआत की है. उसी के तहत फिल्म का एक नया ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो पहले रिलीज हुए ट्रेलर और अब तक जारी तमाम एसेट्स से दमदार है.

भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर, रावण के किरदार में यश और सीता के रोल में साई पल्लवी, सबके सब दमदार लग रहे हैं. नितेश तिवारी का डायरेक्शन हो या फिर एआर रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हंस जिमर का म्यूजिक, या फिर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की कंपनी DNEG की तरफ से विजुअल इफेक्ट्स, हर एक चीज ने ट्रेलर को मिलकर बेहद ही खास बना दिया है.

बड़े स्केल की फिल्म

‘रामायण‘ के दो पार्ट पर मेकर्स ने 4000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और इस ट्रेलर को देखकर साफ पता चल रहा है कि मेकर्स ने इतना भारी-भरकम बजट कहां लगाया है. फिल्म का स्केल कितना बड़ा है और मेकर्स का विजन क्या है, ये ट्रेलर सबकुछ बताने के लिए काफी है. रावण के रोल में यश का रौद्र रूप दिखाया गया. वहीं भगवान राम के किरदार में रणबीर भी खूब लग रहे हैं. जब वो रावण के लिए कहते हैं, “मैं तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा”, तो उनका एक्सप्रेशन देखने लायक होता है.

विदेशी दर्शकों के लिए तैयार हुआ ये ट्रेलर

मेकर्स ने ‘रामायण’ का पहला ट्रेलर इसी साल 30 जुलाई को रिलीज किया था. उस ट्रेलर की भी तारीफ हुई थी. लेकिन अब जो ट्रेलर आया है, वो हर एंगल से पहले की तुलना में जबरदस्त है. इंटरनेशनल कैंपेन के तहत मेकर्स ने खास तौर पर ये ट्रेलर विदेशी दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है. नए ट्रेलर से ऐसा लग रहा है कि रिलीज के बाद कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धमाका होना तो तय है.

ये भी पढ़ें-

तमाम बंदिशों के बाद भी जेलर 2 ने कुली को दी कड़ी टक्कर, हिंदी वर्जन की फाइनल एडवांस बुकिंग कितनी रही

एनिमल की राह पर चले रणबीर कपूर! रामायण का रनटाइम जानकर उड़ जाएंगे होश, थिएटर्स में बिताने होंगे इतने घंटे

‘रामायण’ की रिलीज डेट

‘रामायण’ की रिलीज में अब सिर्फ 20 दिन बचे हैं. मेकर्स दिवाली से ठीक पहले 5 नवंबर को इस फिल्म को दुनियाभर में रिलीज करने जा रहे हैं. रणबीर, यश, साई पल्लवी के अलावा रवि दुबे , सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता और अरुण गोविल समेत और भी कई बड़े स्टार्स इस फिल्म में नजर आने वाले हैं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More