Ramayana: कितने घंटे की फिल्म होगी ‘रामायण पार्ट 1’? रणबीर कपूर की पिक्चर का रनटाइम जानिए
Ranbir Kapoor Ramayana Runtime: दशहरा के मौके पर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की एडवांस बुकिंग शुरू होने जा रही है. अब इस फिल्म का रनटाइम भी पता चल गया है.
Ranbir Kapoor Ramayana Runtime: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में मेकर्स ने रिलीज डेट की घोषणा की है. उसके बाद से सोशल मीडिया पर इस पिक्चर को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है. एक के बाद एक इस पिक्चर को लेकर नई-नई जानकारी सामने आ रही है. अब फिल्म के रनटाइम को लेकर भी जानकारी सामने आ चुकी है.
अमेरिकन मार्केट में एडवांस बुकिंग कब से शुरू होगी, इसकी जानकारी देते हुए वेंकी बॉक्स ऑफिस की तरफ से फिल्म का रनटाइम भी शेयर किया गया. ऐसा कहा गया कि ‘रामायण पार्ट 1’ का टेंटेटिव रनटाइम 3 घंटे 15 मिनट है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से या फिर सेंसर बोर्ड की तरफ से रनटाइम को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
कब से शुरू होगी ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग?
बहरहाल, दशहरा के मौके (20 अक्टूबर) पर ‘रामायण‘ की एडवांस बुकिंग शुरू होने जा रही है. मेकर्स ने हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए एडवांस बुकिंग को लेकर ये जानकारी दी. हालांकि, ऐसी खबर है कि अमेरिका में बुकिंग भारत से लगभग 5 दिन पहले 15 अक्टूबर को शुरू होगी. बता दें कि अमेरिका समेत बाकी और भी देशों में सोनी पिक्चर्स इसे डिस्ट्रीब्यूट कर रही है. वहीं भारत में डिस्ट्रीब्यूशन का काम करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के जिम्मे है.
‘रामायण’ स्टारकास्ट
13 अक्टूबर को ‘रामायण’ के इंस्टाग्राम पेज पर जटायु के किरदार का एक पोस्टर शेयर किया गया है. बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने इस कैरेक्टर को अपनी आवाज दी है. पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “जब बुराई ने उड़ान भरी, तो हिम्मत ने उसका सामना किया. उन्होंने जीत के लिए नहीं, बल्कि सही काम के लिए लड़ाई लड़ी. जटायु. रामायण में जटायु के रूप में अनुपम खेर.”
ये भी पढ़ें-
क्या आप अब भी वर्जिन हैं.करण जौहर ने पूछा सवाल, सलमान खान बोले- कंट्रोल यार ब्रदर, कंट्रोल
सिगरेट का धुआं उड़ाते दिखे सनी देओल, स्मोकिंग सेहत के लिए हानिकारक तो फिल्मी पर्दे पर टशन क्यों?
इस फिल्म में और भी कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं. यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. सनी देओल हनुमान के कैरेक्टर में दिखेंगे. अरुण गोविल, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता और रवि दुबे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.




