Don 3 विवाद में कूदे रणवीर सिंह के पिता, फरहान अख्तर की 45 करोड़ की मांग पर उठाया ये कदम
'डॉन 3' विवाद में अब रणवीर सिंह के पिता की भी एंट्री हो गई है. फरहान अख्तर की कंपनी ने जो 45 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की थी, उसको लेकर रणवीर के पिता ने IMPPA में एक अर्जी दी है.
Don 3 Controversy: फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट और रणवीर सिंह के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद फरहान की कंपनी ने उनसे 45 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की थी. फरहान की तरफ से कहा गया था कि रणवीर ने शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म छोड़ दी. प्री-प्रोडक्शन पर पैसे खर्च हो चुके थे. ऐसे में उन्हें हर्जाना चाहिए. बाद में मामला और भी गर्माया जब इस मामले में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE). अब खबर है कि इस मामले में रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी भी बीच में आ चुके हैं.
जगजीत सिंह भवनानी मंगलवार को इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के दफ्तर पहुंचे. इंडिया टुडे की एक खबर की मानें तो उन्होंने IMPPA में एक्सेल एंटरटेनमेंट के 45 करोड़ रुपये की मांग के खिलाफ एक अर्जी दी है. ये भी कहा गया कि इस एसोसिएशन की लीगम टीम पहले मामले की जांच करेगी. उसके बाद दोनों पक्षों के लिए समाधाना निकालेगी.
‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर अलग
‘डॉन 3’ का ऐलान साल 2023 में हुआ था. हालांकि, शूटिंग का काम शुरू नहीं हुआ था. उसमें देरी हुई. फिर ऐसे बातें हुईं कि पिक्चर की शूटिंग शुरू ही होने वाली थी, लेकिन रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद ‘डॉन 3’ किनारा कर लिया, जिससे फरहान अख्तर की कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ.
रणवीर सिंह पर बैन
ये मामले इस साल मई के महीने में काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा था जब फरहान अख्तर की शिकायत पर FWICE ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (NCD) जारी कर दिया था. यानी इस फेडरेशन का कोई सदस्य रणवीर के खिलाफ काम नहीं कर सकता था. ऐसे में इस फैसले को एक तरह का बैन माना जा रहा था. इसपर काफी विवाद हुआ था. बाद में फेडरेशन ने अपना ये फैसला वापस ले लिया था.
ये भी पढ़ें-
दिल तो पागल है में अक्षय कुमार ने फ्री में किया था काम? यश चोपड़ा ने नहीं दिए थे पैसे!
फेक ड्रेस से फेक एक्टिंग तकशालिनी पासी और मल्लिका शेरावत क्यों भिड़ीं?
बहरहाल, वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर इस समय अपनी अपकमिंग जॉम्बी थ्रिलर फिल्म ‘प्रलय’ पर बिजी चल रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही मुंबई में इसकी शूटिंग शुरू हुई है,. रणवीर के साथ इसमें कल्याणी प्रियदर्शन नजर आने वाली हैं. ये एक बड़ी फिल्म मानी जा रही है.




