Dhurandhar 2 Budget: जिस ‘धुरंधर 2’ ने 7 घंटे में छापे 43 करोड़, उसे बनाने पर बस इतने पैसे खर्च हुए

Dhurandhar 2 Budget: जिस ‘धुरंधर 2’ ने 7 घंटे में छापे 43 करोड़, उसे बनाने पर बस इतने पैसे खर्च हुए

Dhurandhar 2 Budget: धुरंधर आज पूरी तरह से सिनेमाघरों में आ गई है. 18 मार्च यानी एक दिन पहले फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज सिनेमाघरों में चलाए गए. पहले दिन शाम 5 बजे से शो की शुरुआत हुई थी और फिल्म ने 7 घंटे में ही 43 करोड़ का बिज़नेस कर लिया. आइए जानते हैं कि धुरंधर 2 का बजट कितना है.

रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन की फिल्म ‘धुरंधर: द रीवेंज’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है. फिल्म 19 मार्च को पूरी तरह से रिलीज़ की गई, लेकिन इससे एक दिन पहले इसके पेड प्रीव्यू शोज़ चलाए गए. शुरुआती शो के बाद ही लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए थे. ज्यादातर लोग इस फिल्म को बेहद दमदार और शानदार बता रहे हैं. समीक्षकों ने भी इसे भर-भरकर स्टार देना शुरू कर दिया है. पेड प्रीव्यू में ही फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले. पेड प्रीव्यू शो बुधवार को शाम करीब 5 बजे से शुरू हुए थे.

फिल्म का पेड प्रीव्यू देखने के लिए लाखों फैंस ने इसकी बुकिंग कराई थी. पहले से ही माना जा रहा था कि ये फिल्म बुधवार को यानी रिलीज़ से पहले ही कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ डालेगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही. 18 मार्च को फिल्म ने 4्र3 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की वो भी सिर्फ सात घंटों के दौरान. दरअसल इसका पहला शो देश में शाम 5 बजे से शुरू हुआ था. अगर ये और पहले से शुरू होता तो ये आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता था.

धुरंधर 2 का बजट कितना

7 घंटे में 43 करोड़ का बिजनेस करने वाली धुरंधर 2 का बजट कितना है? फैंस ये जानना चाह रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक धुरंधर के दोनों पार्ट का बजट करीब 300 करोड़ रुपये है. इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि इन दोनों पार्ट्स को बनाने पर मेकर्स ने 300 से 350 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. यानी इतनी कमाई तो ये पहले वीकेंड में ही कर डालेगी. साफ है कि पहले पार्ट की तरह दूसरे पार्ट से भी मेकर्स बंपर कमाई करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:

Dhurandhar Story Explained: धुरंधर की कहानी कितनी हकीकत कितना फसाना, दर्शकों में इतनी दीवानगी क्यों? समझिए विस्तार से

Dhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का तूफान, पेड प्रीव्यू से रणवीर सिंह ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, की छप्परफाड़ कमाई

पहले पार्ट ने कितने करोड़ कमाए?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर के पार्ट 1 ने 1300 करोड़ से ज्यादा का बिज़नेस किया था. वहीं पार्ट 2 के लिए तो दीवानगी नेक्स्ट लेवल पर नज़र आ रही है. पहले वीकेंड के लिए फिल्म के वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये से ज्यादा के एडवांस टिकट बुक किए गए हैं. 3 घंटे 49 मिनट लंबी इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब नज़र आ रहे हैं. फिल्म को सीबीएफसी की ओर से ए सर्टिफिकेट मिला है, बावजूद इसके थिएटर्स फिलहाल भरे पड़े हैं.