Rashmika Mandanna health update: रश्मिका मंदाना के कूल्हे में लगी थी गंभीर चोट…खुद दिया हेल्थ अपडेट, इस तरह कर रहीं दर्द से डील

Rashmika Mandanna health update: रश्मिका मंदाना के कूल्हे में लगी थी गंभीर चोट…खुद दिया हेल्थ अपडेट, इस तरह कर रहीं दर्द से डील

रश्मिका मंदाना को हाल ही में हैवी डांस सीक्वेंस और एक्शन सीन शूट करते हुए कूल्हे में गंभीर चोट लगी थी. डॉ. ने उन्हें 6 हफ्ते बेड रेस्ट करने को कहा था. एक्ट्रेस ने खुद अपनी सेहत से जुड़ी अपडेट दी है.

रश्मिका को फिल्म ‘मायसा’ के शूट के दौरान चोट लगी थी. इस खबर ने उनके फैंस को काफी परेशान कर दिया था, क्योंकि जानकारी सामने आई थी कि वो बुरी तरह घायल हुई हैं. अब उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है और बताया है कि शायद उनके कूल्हे का टेंडन अलग हो गया था. इसी के साथ वो दर्द से कैसे डील कर रही हैं और किस तरह रिकवर कर रही हैं. इस बारे में भी जानकारी दी है, जिसके बाद फैंस ने चैन की सांस ली है और जल्दी उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

रश्मिका मंदाना ने इंस्टा पर पोस्ट के जरिए अपनी हेल्थ अपडेट दी है. उन्होंने स्माइल करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. इसी के साथ पजल, फ्लॉवर्स, अपने प्यारे पपी और स्वीट्स की फोटोज भी शेयर की हैं और दिखाया है कि किस तरह वो चोट से उबरने के लिए घर पर वक्त बिता रही हैं.

रश्मिका ने दिया हेल्थ अपडेट

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इन तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ ही एक लंबा नोट भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “हाय दोस्तो! चोट लगना बहुत बुरा होता है…और मुझे सच में उम्मीद थी कि किसी को पता नहीं चलेगा…पर खैर, माफ करना कि मैं गायब थी, पर अब मैं आ गई हूं. ये कुछ वक्त पहले हुआ था, और ये मेरी लगातार तीसरी चोट है. मुझे पक्का सीखना चाहिए कि अपनी बॉडी को एक इंसान की तरह समझूं, न कि किसी मशीन की तरह..”

कूल्हे का टेंडन हो गया था अलग

रश्मिका ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “लेकिन खैर, चोट असल में, इसे मैं कैसे समझाऊं (बायोलॉजी टीचर को आने दो) तो आपके कूल्हे के दोनों तरफ 4 टेंडन होते हैं जो कूल्हे को पैर से जोड़ते हैं, और मेरे दाहिने कूल्हे का एक टेंडन अलग हो गया था. उसे वापस जुड़ना होगा ताकि मैं अपना पैर उठा सकूं.और ये ‘Mysaa’ के लिए डांस शूट के दौरान हुआ.. ”

रश्मिका ने आगे लिखा, “हे भगवान, ये पक्का ब तक की सबसे अग्रेसिव फिल्म थी जो मैंने की है! चिंता मत करो, दर्द तो है, पर ऐसा नहीं कि सहा न जाए…तो बस यही बात है, और मुझे लगता है कि भगवान कह रहे हैं, कि अगर तुम पर छोड़ दिया जाए तो तुम कभी ब्रेक नहीं लोगी, इसलिए लो…मैं तुम्हारे लिए ये कर देता हूं!आपको पता है, मुझे जो भी चोटें लगी हैं, वे सब अचानक और अजीब तरह से लगी हैं, क्या इत्तेफाक है.”

इस तरह बिता रहीं वक्त

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है और वो बहुत सारे पजल सॉल्व करने में वक्त बिता रही हैं. इसी के साथ वो कोशिश कर रही हैं कि वजन न बढ़े, क्योंकि वो रोजाना वर्कआउट और रनिंग करती हैं, जिससे बॉडी शेप सही रहती है. अब चोट की वजह से कुछ दिनों तक रनिंग या वर्कआउट नहीं कर पाएंगी. इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा, “अगर मैं वर्कआउट नहीं कर सकती तो क्या करूं.. मैं खाती हूं… और डेज़र्ट मॉन्स्टर बन जाती हूं… तो ओह हो!” रश्मिका मंदाना ने इसी के साथ अपने फैंस को ढेर सारा प्यार दिया है और कहा है कि चिंता न करें. अगर कुछ होगा तो जल्दी ही अपडेट करेंगी.

रश्मिका का वर्क फ्रंट

एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘मायसा’ के अलावा ‘रणबाली’ को लेकर भी बिजी चल रही थीं. फिलहाल 6 हफ्तों तक वो कंप्लीट बेड रेस्ट पर हैं. ‘मायसा’ को रवींद्र पुल्ले निर्देशित कर रहे हैं. फिल्म रणबाली में वो अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आने वाली हैं तो वहीं पुष्पा के तीसरे पार्ट का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More