Dharman: जिस एक्ट्रेस ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी को दी टक्कर, वो अब रजनीकांत की ‘धर्मन’ में काटेंगी ‘भौकाल’!

Dharman: जिस एक्ट्रेस ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी को दी टक्कर, वो अब रजनीकांत की ‘धर्मन’ में काटेंगी ‘भौकाल’!

Dharman: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के खाते में इस वक्त दो फिल्में हैं. 'जेलर' की रिलीज का हर किसी को इंतजार है. तो दूसरी ओर उनकी और कमल हासन की फिल्म 'धर्मन' है, जिसमें वो डेडली डॉक्टर के रोल में दिख रहे हैं. फिल्म का अनाउंसमेंट हो चुका है. अब चर्चा है कि 'कांतारा चैप्टर 1' की एक्ट्रेस की फिल्म में एंट्री हो गई है.

Dharman: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. फिल्म 15 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी, जिसमें पिछली बार की कहानी को रजनीकांत आगे बढ़ाते दिखेंगे. इस बार चर्चा है कि फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है, जिसके लिए वो काफी पहले ही शूट कर चुके हैं. इसे पहले शाहरुख खान के साथ प्लान किया जा रहा था, फिर चीजें बिगड़ गईं. खैर, वापस लौटते हैं रजनीकांत की अगली फिल्म ‘धर्मन’ पर, जिसे कमल हासन के साथ मिलकर लाया जा रहा है. कुछ वक्त पहले ही फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ था और फिल्म में एक्टर एक डेडली डॉक्टर के रोल में दिखने वाले हैं. लेकिन फिल्म को लेकर अब ऐसी चर्चा है कि रुक्मिणी वसंत की एंट्री हो गई है. वो क्या करने वाली हैं, जानिए

सुपरस्टार रजनीकांत ने ‘ड्रैगन’ और ‘ओह माय कडावुले’ के डायरेक्टर अश्वथ मारिमुथु के साथ हाथ मिला लिया है. वो इस बार ‘धर्मन’ नाम की कमर्शियल एंटरटेनर को डायरेक्ट करने वाले हैं. जिसके लिए पहले किसी दूसरे डायरेक्टर के साथ चीजें प्लान हो रही थी, पर आखिर में चीजें बदल गईं. खैर, फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है. कमल हासन की ‘राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल’ के बैनर तले ही फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है. अब रुक्मिणी वसंत भी अहम रोल में दिख सकती हैं.

रजनीकांत की फिल्म में रुक्मिणी वसंत?

रजनीकांत की अगली फिल्म ‘धर्मन’ से पहले ही कई एक्टर्स का नाम सामने आ चुका है. कहा जा रहा है कि सिमरन, राशी खन्ना और योगी बाबू भी फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. इसी बीच कन्नड़ एक्ट्रेस की एंट्री से फिल्म फिर से चर्चा में आ गई है. इसी रिपोर्ट से पता लगा कि ‘धर्मन’ फिल्म के मेकर्स एक अहम किरदार के लिए कन्नड़ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत से बातचीत कर रहे हैं. अगर वो इस फिल्म से जुड़ती हैं, तो फिल्म की पहले से ही शानदार स्टार कास्ट और भी मजबूत हो जाएगी. हाल ही में फिल्म का पोस्टर भी सामने आ गया है. जिसने फैन्स के बीच और भी ज्यादा तगड़ा माहौल बना दिया है. बताते चलें कि अनिरुद्ध इस फिल्म का म्यूजिक तैयार कर रहे हैं.

दरअसल रुक्मिणी वसंत इस वक्त काफी डिमांड में हैं. कांतारा चैप्टर 1 में वो विलेन का किरदार निभाती दिखी थीं, जिसका खुलासा आखिर में हुआ था. साथ ही उन्होंने ऋषभ शेट्टी को भी कांटे की टक्कर दी थी. इसके अलावा वो यश की TOXIC का भी हिस्सा हैं और अगर रजनीकांत की फिल्म से जुड़ती हैं, तो कई बड़े प्रोजेक्ट्स उनके खाते में शामिल हो जाएंगे.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More