Taapsee Pannu: तापसी पन्नू ने बताया सफलता का मंत्र, बोलीं- मैंने कभी सिर्फ कमाई के लिए फिल्में नहीं चुनी

Taapsee Pannu: तापसी पन्नू ने बताया सफलता का मंत्र, बोलीं- मैंने कभी सिर्फ कमाई के लिए फिल्में नहीं चुनी

Taapsee Pannu: तापसी पन्नू लंबे समय से सोशल मीडिया से गायब थीं. अब एक्ट्रेस ने वापसी की है. इस बीच तापसी ने बताया है कि वो क्या सोचकर अलग तरह की फिल्में चुनती हैं. चलिए जानते हैं तापसी ने क्या कहा है?

Taapsee Pannu: तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान दमदार अभिनय और अलग तरह की फिल्मों के दम पर बनाई है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने करियर और फिल्मों के चुनाव को लेकर खुलकर बात की. तापसी ने कहा कि उन्होंने कभी भी सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाई या कमर्शियल सफलता को ध्यान में रखकर फिल्में नहीं चुनीं. उनके लिए हमेशा अच्छी कहानी, मजबूत किरदार और एक अलग अनुभव ज्यादा मायने रखता है. यही वजह है कि उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे प्रोजेक्ट्स किए, जो बाकी फिल्मों से बिल्कुल अलग रहे.

तापसी पन्नू ने यह भी कहा कि हर नई फिल्म साइन करते समय वह अपने फैसले पर पूरा भरोसा करती हैं और जोखिम लेने से नहीं डरतीं हैं. उनके मुताबिक, हर फिल्म के साथ वह एक नई सीख और एक्सपीरियंस हासिल करना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें: Dolly Javed On Kushal Tandon: कुशाल टंडन से मांफी क्यों मांगना चाहती हैं डॉली जावेद? क्या अलायंस में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

तापसी की सफलता का मंत्र

तापसी ने कहा कि वह खुद को इस बात का श्रेय देती हैं कि उन्होंने हमेशा ऐसे प्रोजेक्ट्स चुने, जिन्हें लोग शुरुआत में कमर्शियल तौर पर सफल नहीं मानते थे. उन्होंने कहा, “मैंने कभी इस बात के दबाव में आकर फिल्में नहीं चुनीं कि वह कागज पर कमर्शियल हिट दिखे. मैं हमेशा अपनी सोच और कहानी पर भरोसा करके फैसला लेती हूं.”

एक्ट्रेस ने कहा कि हर फिल्म साइन करते समय वह एक भरोसे के साथ आगे बढ़ती हैं. उनका मानना है कि अगर कहानी अच्छी होगी और ईमानदारी से बनाई जाएगी, तो दर्शक उसे जरूर पसंद करेंगे. उनके अनुसार, कलाकारों को नए और अलग विषयों पर बनी फिल्मों का हिस्सा बनने का साहस दिखाना चाहिए.

View this post on Instagram

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

सफलता सिर्फ एक अभिनेता की नहीं होती

तापसी ने कहा कि किसी भी फिल्म की सफलता का श्रेय सिर्फ अभिनेता को नहीं मिलना चाहिए. उनके मुताबिक, एक अच्छी फिल्म बनाने में निर्देशक, लेखक, निर्माता, तकनीकी टीम और दर्शकों की भी बराबर की भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही ऐसी फिल्में सफल बनती हैं.

एक साल तक सोशल मीडिया से बनाई दूरी

तापसी पन्नू ने यह भी बताया कि उन्होंने पिछले साल सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बना ली थी. वह डिजिटल दुनिया से थोड़ा ब्रेक लेकर अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान देना चाहती थीं. करीब एक साल बाद उन्होंने दोबारा सोशल मीडिया पर वापसी की है. सोशल मीडिया पर लौटने के बाद तापसी ने अपने फॉलोअर्स से पूछा कि वे उनसे किस तरह का कंटेंट देखना पसंद करेंगे. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला पूरी तरह उनका निजी फैसला था और इससे उन्हें खुद के लिए समय निकालने का मौका मिला.

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 Cast Salary: लॉकअप 2 के कैदी बनने के लिए सितारों ने वसूली मोटी रकम, हर हफ्ते किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस?

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More