‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को मिला नेशनल अवार्ड, साजिद नाडियाडवाला ने की जमकर तारीफ

‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को मिला नेशनल अवार्ड, साजिद नाडियाडवाला ने की जमकर तारीफ

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है. एक्टर ने इसे लेकर खुशी जाहिर की है. इसी के साथ नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (साजिद नाडियाडवाला का प्लेटफार्म) की तरफ से एक पोस्ट शेयर हुई है. जिसमें कार्तिक आर्यन की जमकर तारीफ की गई है.

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड जीतने वाले मुरलीकांत पेटकर की स्टोरी पर बेस्ड थी. इस फिल्म को कबीर खान ने लिखने के साथ ही निर्देशित भी किया था. वहीं साजिद नाडियाडवाला ने इसे निर्माण में सहयोग किया था. कार्तिक आर्यन ने अपने इस रोल को बखूबी शानदार तरीके से निभाया था और अब इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला है, जिसे लेकर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की तरफ से भी उनकी जमकर तारीफ की गई है.

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का न सिर्फ कमाल का अभिनय दिखा था बल्कि उन्होने इसके लिए जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन भी की थी. इस रोल के लिए एक्टर ने पूरे डेढ़ साल तक जमकर मेहनत की थी. अब उन्हें इस के लिए अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है.

कार्तिक आर्यन को दी बधाई

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने लिखा, “एक चैंपियन का जन्म हुआ. एक चैंपियन ने अपना खेल दिखाया और अब पूरा देश हमारे चैंपियन का जश्न मना रहा है.’चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर कार्तिक आर्यन को दिल से बहुत-बहुत बधाई. इस फिल्म के लिए कार्तिक को उनका पहला नेशनल अवॉर्ड जीतते हुए देखना, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट में हम सभी के लिए बेहद खुशी और गर्व का पल है.”

इसी के साथ इस पोस्ट में आगे लिखा गया है, “कार्तिक ने स्क्रीन पर जो किया, वह किसी जादू से कम नहीं था. हमने उन्हें मिस्टर मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए फिल्म में अपना सब कुछ झोंकते हुए देखा. फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन, डेडिकेशन और इमोशनल गहराई जो वे सेट और स्क्रीन पर लाए, वह वाकई असाधारण थी.”

निर्देशक समेत दर्शकों को भी कहा शुक्रिया

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की इस पोस्ट में निर्देशक कबीर खान के साथ ही पूरी टीम और ऑडियंस को भी धन्यवाद कहा गया है और लिखा, “इस खूबसूरत कहानी को इतने दिल से डायरेक्ट करने के लिए कबीर खान का और उस विजन को हकीकत में बदलने वाले हर एक टेक्नीशियन का बहुत-बहुत धन्यवाद. उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने हमारी फिल्म को पसंद किया और हमारे चैंपियन का साथ दिया. यह एक ऐसी जीत है जिसे हम लंबे समय तक याद रखेंगे और इसका जश्न मनाएंगे. एक चैंपियन का जन्म हुआ. एक चैंपियन का किरदार निभाया गया. और अब पूरा देश हमारे चैंपियन का जश्न मना रहा है! प्यार, साजिद नाडियाडवाला.”

कार्तिक आर्यन ने भी जताई खुशी

एक्टर कार्तिक आर्यन ने नेशनल अवार्ड मिलने की खबर के बाद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा, “अभी भी इस एहसास को महसूस कर रहा हूं…कुछ पल शब्दों से कहीं बड़े होते हैं, और यह उन्हीं में से एक है. सालों से देखा गया मेरा एक सपना आखिरकार सच हो गया है. हमेशा विनम्र और आभारी रहूंगा.”

ओटीटी पर मौजूद है फिल्म

फिल्म ‘चंदू चैंपियन” 14 जून 2024 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. ये मूवी आप ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More