Salman Khan: पैपराजी को सुधार कर ही मानेंगे सलमान खान? बैक शॉट लेने वालों पर भड़के, लड़कियों से बोले- घूम के चमाट मारो
सलमान खान ने बिग बॉस में शनिवार की रात ट्रोलर्स को निशाने पर लिया. इस दौरान उन्होंने पैपराजी की हरकतों पर भी भड़ास निकाली. अभिनेत्रियों-सोशल मीडिया स्टार्स के बैक शॉट लेने वालों भाईजान भड़क गए.
Salman Khan On Paparazzi: सलमान खान ने बिग बॉस 20 में वीकेंड के वार के दौरान ऐसा कुछ किया, जिससे पूरे देश में हलचल मच गई. उन्होंने कंटेस्टेंट की क्लास लगाते-लगाते ट्रोलर्स और पैपाराजी की क्लास लेनी शुरू कर दी. देखते ही देखते 60 साल के सलमान इतना ज्यादा गुस्से में आ गए कि स्टेज पर ही शर्टलेस हो गए और कहा कि अब करो ट्रोल. इस दौरान उन्होंने पैपराजी को आड़े हाथों लिया. सलमान ने एक्ट्रेसेस के गलत तरीके से वीडियो-फोटो लेने पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने लड़कियों से कहा कि ऐसा जब भी हो तो घूम के चमाट (थप्पड़) मारो.
वीकेंड का वार में आमतौर पर सलमान खान कंटेस्टेंट की बखिया उधेड़ते हैं और उनको सही गलत बताते हैं. पर इस बार उन्होंने जो किया, वो टीवी शो के इतिहास में इससे पहले नहीं हुआ था. सलमान पिछले कुछ वक्त से लगातार पैपराजी की हरकतों पर नाराज होते और उन्हें खरी-खोटी सुनाते दिखाई दिए हैं. पर इस बार उन्होंने जो कदम उठाया, उसे देखते हुए लगता है कि भाईजान पैपराजियों को सुधार कर ही मानेंगे.
ये भी पढ़ें:
सलमान खान की बिगड़ी तबीयत के पीछे का पूरा खेल सामने आ गया, भाईजान ने खुद बताई सच्चाई
Bigg Boss 20: कैमरे के सामने मेकअप हटाया, टी-शर्ट उतारी, शर्टलेस सलमान खान ने ट्रोलर्स को दी चेतावनी
बैक शॉट लेने वालों पर हुए नाराज
सलमान खान ने पैपराजी के बैक शॉट लेने के ट्रेंड पर गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने कहा, “आज कल एक ट्रेंड है, गाड़ी में से निकलने के वक्त कैमरा यहां (थाइ) होता है. गाड़ी में बैठते वक्त कैमरा यहां (कमर) होता है. ताकी उनके एक हिप शॉट मिल जाए. पैपराजी को एक टांगों का शॉट मिल जाए. पीछे से जो एक शॉट लेते हैं वो किसी भी हीरोइन को, किसी भी लड़की को पसंद नहीं आता. कुछ होंगी, जो कहती होंगी कि ले लो, मैं बुरा नहीं मानूंगी. लेकिन उनका क्या, जिनको ये अच्छा नहीं लगता है.”
Salman khan taking stand against the back-shots taken of females without their permission!!



