Bigg Boss Throwback: नोरा फतेही ने किस शर्त पर बिग बॉस के लिए हां कहा था, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा

Bigg Boss Throwback: नोरा फतेही ने किस शर्त पर बिग बॉस के लिए हां कहा था, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा

नोरा फतेही जब इंडस्ट्री में नई थीं तो उन्हें कई सारे वर्क कमिट्मेंट्स के लिए पैसे नहीं मिले थे. वे इस बात से चिढ़ी हुई थीं. उस समय उन्हें बिग बॉस से ऑफर आया था जो उन्होंने एक शर्त पर किया था.

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने कम समय में बड़ा नाम कमा लिया है और अब वे दुनियाभर में जानी जाती हैं. लेकिन आउटसाइडर होने के नाते नोरा फतेही को भी करियर की शुरुआत में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कुछ वर्क एसाइनमेंट्स लिए थे जिनके लिए उन्हें कभी भी कोई पैसे नहीं दिए गए. इसकी वजह से एक्ट्रेस जरा फ्रस्टेट रहती थीं और इंडस्ट्री में इनसिक्योर भी फील करने लगी थीं. उन्होंने कुछ गाने किए थे जिनके पैसे उन्हें नहीं दिए गए थे. ऐसे में जब उन्हें बिग बॉस का ऑफर आया तो उन्होंने मना कर दिया था.

एक्ट्रेस ने सीधे तौर पर कहा था कि इंडस्ट्री में उनके काम की वैल्यू नहीं समझी जा रही है और वे फिलहाल कोई भी प्रोजेक्ट बिना किसी गारंटी के साइन नहीं करना चाहती थीं. लेकिन उन्होंने जब गंभीरता से सोचा तो एक डील पर अपनी हामी भरी और इसके बाद उनके लिए सफलता के रास्ते भी खुल गए.

नोरा फतेही ने क्या कहा?

नोरा फतेही ने कहा- ”मैंने कई गाने किए लेकिन मुझे इसकी पेमेंट नहीं मिल रही थी. प्रोड्यूसर्स ने एजेंसी को पे कर भी दिया होगा तो मेरे पास तक पैसा नहीं पहुंचा. मुझे पेमेंट के लिए इंतजार करना पड़ता था. मैं इसके लिए पागलों की तरह लड़ रही थी. इस दौरान ही मेरे पास एक कॉल आती है और मुझसे पूछा गया कि क्या मैं बिग बॉस करूंगी. मैंने उनसे कहा कि नहीं मैं कुछ नहीं करना चाहती हूं आप लोग मेरे विजन को नहीं समझ रहे हैं और ब्ला ब्ला… फिर जब उन्होंने मुझे बताया कि इसके लिए मुझे इतने रुपये मिलेंगे तब जाकर मैं रुकी और मैंने ओके कहा.”

ये भी पढ़ें- मुझे कोई भी रोल दो, मैं कर सकती हूं सोनी राजदान ने क्यों कही ये बात?

नोरा ने शो के बदले शो की रखी शर्त

नोरा फतेही ने इस दौरान शो के बदले शो की शर्त रखी. उन्होंने कहा- ”ये कोई बुरी चीज नहीं है. ये एक प्लेटफॉर्म है. और अगर आप स्मार्ट हैं तो ये प्लेटफॉर्म आपको घर-घर में फेमस कर देगा. ऊपर से शो में मेरी वाइल्ड कार्ड एंट्री थी और मैं उसमें बहुत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं थी. तो मैंने सोचा कि क्यों ना इसे किसी और शो से एक्सचेंज कर लिया जाए. मैं दिल से झलक दिखला जा करना चाहती थी और वो चैनल भी एक ही था. तो मैंने उनसे कहा कि आप मुझे झलक दे दीजिए और मैं इसके बदले में बिग बॉस कर लूंगी. और मुझे बदले में झलक शो मिल गया.” नोरा अब टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की भी बड़ी एक्ट्रेस बन गई हैं. वे केडी द डेविल में नजर आई थीं. अब वे कंचना 4 फिल्म का हिस्सा हैं.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More