Monster के लिए सलमान खान का 50 दिन का प्लान, पर्दे पर एक्शन ही एक्शन होगा

Monster के लिए सलमान खान का 50 दिन का प्लान, पर्दे पर एक्शन ही एक्शन होगा

Salman Khan Monster: सलमान खान और नयनतारा स्टारर फिल्म 'मॉन्स्टर' की शूटिंग अब अपने आखिरी शेड्यूल में है. जिस हिसाब से तैयारी की जा रही है, उससे जाहिर है कि फिल्म एक्शन से भरपूर है.

Salman Khan Monster Update: सुपरस्टार सलमान खान बड़े पर्दे पर एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. अगले साल ईद के मौके पर वो फैंस के लिए ‘मॉन्स्टर’ नाम की एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसे वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं और सलमान के अपोजिट नयनतारा नजर आने वाली हैं. लंबे समय से इस पिक्चर की शूटिंग का काम जारी है और अब खबर है कि नवंबर में इस पिक्चर की शूटिंग पूरी हो जाएगी. उसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन का काम होगा.

ये भी बताया गया कि 50 दिनों का शेड्यूल तय किया गया है. सलमान ने पिछले शेड्यूल में एक्शन सीन की शूटिंग की, लेकिन अभी एक्शन खत्म नहीं हुआ है. अब सलमान 50 दिन की शेड्यूल की तैयारी में हैं. मुंबई में मीरा रोड में वो एक स्टूडियो में शूटिंग करेंगे, जहां हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट सीन यानी दुश्मनों से आमने-सामने की लड़ाई वाले सीन फिल्माए जाएंगे.

रॉ एजेंट की भूमिका सलमान खान

‘मॉन्स्टर’ को लेकर ये जानकारी मिड-डे की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से दी गई. ये भी कहा गया कि मेकर्स इस सीन को रॉ और देसी टच देना चाहते हैं. सलमान खान अभी ‘बिग बॉस 20’ और ‘मॉन्स्टर’ दोनों की शूटिंग एक साथ संभाल रहे हैं और ऐसी उम्मीद है कि नवंबर तक फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी. सलमान के रोल को लेकर कहा गया कि वो एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं.

कब शुरू हुई थी शूटिंग?

इसी साल मिड अप्रैल में मुंबई में ही ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग शुरू हुई थी. पिछले महीने (सितंबर) ट्रेन में फाइट सीक्वेंस फिल्माए गए थे, जिसमें सलमान ट्रेन के अंदर दुश्मनों से भिड़ते नजर आएंगे. अब शूटिंग आखिरी स्टेज में है. एक बार शूटिंग पूरी हो जाए, फिर ये पिक्चर पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में जाएगी और ईद 2027 पर थिएटर्स में दस्तक देगी.

ये भी पढ़ें-

बार-बार पुलिसवाला बनकर थक गए हैं जयदीप अहलावत? दृश्यम 3 की सक्सेस पर ये क्या बोल गए

सीक्वल फिल्में करना पसंद नहीं करते हैं रजनीकांत, फिर क्यों की जेलर 2? सुपरस्टार ने दिया जवाब

‘मॉन्स्टर’ में ये सितारे भी दिखेंगे

सलमान खान और नयनतारा के अलावा जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, राहुल देव, रोनित रॉय और सीमा बिस्वास जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. बहरहाल, दूसरी तरफ सलमान डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘मातृभमि’ को लेकर भी चर्चा में हैं. ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मामला अटक गया था. अब मेकर्स जल्द ही सेंसर सर्टिफिकेशन के लिए इसे सेंट्रोल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास भेजने की तैयारी में हैं. सेंसर बोर्ड से पास होने के बाद ये फिल्म रिलीज होगी. माना जा रहा है कि इसी साल ये फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर आएगी.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More