रणबीर कपूर या रणवीर सिंह, सलमान खान को किसकी एक्टिंग है पसंद? सुपरस्टार ने दिया ऐसा जवाब
मौजूदा समय में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह ऐसे एक्टर हैं जो इंडस्ट्री को लीड कर रहे हैं और कॉमर्शियल फिल्मों की पहली पसंद हैं. ऐसे में सलमान खान ने बताया है कि दोनों स्टार्स में से बेहतर कौन है.
Salman Khan on Ranbir Kapoor and Ranveer Singh: बॉलीवुड में मौजूदा समय में जो एक्टर्स पिछले कुछ सालों में फिल्म इंडस्ट्री का प्रॉमिनेंट चेहरा बनकर उबरे हैं उनमें रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है. दोनों ने अपने अंदाज और स्किल्स से फैंस को इंप्रेस किया है और उन्हें एंटरटेन करने में सफल रहे हैं. हाल ही में कॉफी विद करण के शो में सलमान खान से भी करण जौहर ने इन दोनों एक्टर्स के बारे में सवाल किया और पूछा कि दोनों में उन्हें कौन अच्छा लगता है.
सलमान खान ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया और दोनों कलाकारों को एक दूसरे से बहुत अलग बताया. आइए जानते हैं कि भविष्य के इन दो सुपरस्टार्स के बारे में मौजूदा सुपरस्टार सलमान खान की क्या राय है.
रणबीर-रणवीर में कौन बेहतर?
करण जौहर ने सलमान से पूछा कि एनिमल में रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस में और धुरंधर में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस में से उन्हें किसकी परफॉर्मेंस ज्यादा अच्छी लगती है. इसपर रिएक्ट करते हुए सलमान खान ने कहा कि दोनों ही कलाकारों ने अपने-अपने किरदार बेखूबी निभाए. साथ ही ये दोनों ही किरदार एकदम अलग हैं और इनकी तुलना कभी नहीं की जा सकती है.
सलमान खान ने रणबीर के किरदार को इंटेंसिटी से भरपूर बताया और बहुत डीप बताया वहीं रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को उन्होंने लार्जर देन लाइफ और ऊर्जा से भरा हुआ करार दिया. वे दोनों ही कलाकारों के क्राफ्ट की तारीफ करते नजर आए. इसपर वहां मौजूद करिश्मा कपूर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सलमान डिप्लोमेटिक रिस्पॉन्स दे रहे हैं. हालांकि सलमान ने दोनों कलाकारों का सम्मान करते हुए उनके काम की तारीफ की.
क्यों नहीं बनेगी सलमान खान पर बायोपिक?
सलमान खान ने इस इवेंट के दौरान कहा कि अगर उनके जीवन पर कॉमेडी फिल्म बनती है तो उसका निर्देशन डेविड धवन करेंगे. अगर उनके जीवन पर सैड लव स्टोरी बनती है तो फिर उसका निर्देशन संजयलीला भंसाली करेंगे. अगर उनके जीवन पर कोई रोमांटिक फिल्म बनती है तो उसका निर्देशक सूरज बड़जात्या करेंगे. लेकिन अंत में सलमान ने कहा कि उनके जीवन पर कोई भी फिल्म नहीं बनेगी और उनका जीवन उनके साथ ही कब्र में दफन हो जाएगा.




