Nayyi Navelli OTT Release: थिएटर्स के बाद अब OTT पर आएगी यामी गौतम की ‘नई नवेली’, कब और कहां देखें फिल्म?

Nayyi Navelli OTT Release: थिएटर्स के बाद अब OTT पर आएगी यामी गौतम की ‘नई नवेली’, कब और कहां देखें फिल्म?

Nayyi Navelli OTT Release: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' 16 अक्टूबर को रिलीज हुई है. इस बीच फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग पर भी अपडेट आ गया है. चलिए जानते हैं फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी.

Nayyi Navelli OTT Release: जब आपके नए परिवार को शक होने लगे कि आप कोई चुड़ैल हैं, तो क्या होगा? यामी गौतम की फिल्म नय्यी नवेली में कुछ ऐसी ही अजीब कहानी देखने को मिलती है. फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में यामी गौतम के अलावा आदित्य कुलश्रेष्ठ लीड रोल में हैं. लेकिन अगर आप इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए हैं तो टेंशन की बात नहीं है. सिनेमाघरों के बाद अब फिल्म ओटीटी पर आने वाली है.

यामी गौतम की ये फिल्म हॉरर-कॉमेडी और इसकी कहानी कई दर्शकों और क्रिटिक्स को पसंद आई है. फिल्म को रिलीज हुए एक दिन भी नहीं हुआ है. लेकिन अब इसकी ओटीटी स्ट्रीम पर अपडेट आ गया है. तो अगर आप भी इसे घर पर बैठना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कि ये ओटीटी पर कब आएगी और इसे किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

किस प्लेटफॉर्म पर आएगी नई नवेली?

नय्यी नवेली के पोस्टर्स से पता चला है कि अमेजन प्राइम वीडियो फिल्म का ओटीटी पार्टनर है. यानी फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है.

कब स्ट्रीम होगी यामी की फिल्म?

भारत में आमतौर पर फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के चार से आठ हफ्ते बाद ओटीटी पर आती हैं. हिंदी फिल्मों के मामले में अक्सर आठ हफ्ते का अंतर रखा जाता है. इसकी वजह फिल्म निर्माताओं और बड़े मल्टीप्लेक्स चेन के बीच हुए समझौते हैं. हालांकि, कुछ फिल्मों को इससे पहले भी ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाता है. ऐसे में नय्यी नवेली 13 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 के बीच ऑनलाइन स्ट्रीम हो सकती है. फिल्म की असली रिलीज डेट उसके डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट और मेकर्स की आधिकारिक घोषणा पर निर्भर करेगी.

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की रामायण के साथ रिलीज होगा शाहरुख खान की किंग का प्रोमो?

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More