Tv9 Festival Of India 2026: टीवी9 फेस्टिवल का आगाज, हर्षदीप कौर के सुरों से सजी महफिल
Tv9 Festival Of India 2026: टीवी9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आगाज हो चुका है. 16 अक्टूबर को हर्षदीप कौर ने लाइव परफॉर्मेंस दी और अपने बेहतरीन गानों से समा बांध दिया.
टीवी9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया का चौथा सीजन आ गया है. चौथे सीजन का शुभारंभ बंगाली परंपरा के अनुसार 13 अक्टूबर को खूंटी पूजा के साथ हो चुका है.
हर्षदीप कौर ने अपने सुरों का ऐसा जादू चलाया कि वहां मौजूद लोग भी खुद को झूमने से रोक नहीं सके. सिंगर ने अपने गए मशहूर गाने गाएं, जिसमें 'कबीरा' गाना गाकर समा ही बांध दिया.
उनके इस गाने से माहौल काफी आनंदमय हो गया. हर्षदीप के अलावा बंगाल के फोक सॉन्ग की भी प्रस्तुति देखने को मिली, जिसने इवेंट में चार चांद लगा दिए.
बता दें कि ये फेस्टिवल 20 अक्टूबर तक दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चलने वाला है. 17 अक्तूबर को शाम 7 बजे से अपने एनर्जेटिक गानों के लिए मशहूर रैपर और सिंगर रफ्तार परफॉर्म करेंगे.



