‘तुम मेरे हो’ में गुरमीत चौधरी को किस करने में क्यों नहीं झिझकीं ईशा मालवीय? एक्ट्रेस ने बताई वजह

‘तुम मेरे हो’ में गुरमीत चौधरी को किस करने में क्यों नहीं झिझकीं ईशा मालवीय? एक्ट्रेस ने बताई वजह

Tum Mere Ho: ईशा मालवीय फिल्म 'तुम मेरे हो' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ गुरमीत चौधरी हैं. एक्ट्रेस ने फिल्म में किसिंग सीन भी दिया है, जिसे लेकर अब उन्होंने बात की है

Tum Mere Ho: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा मालवीय अब जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. एक्ट्रेस फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं. इस फिल्म में ईशा के साथ गुरमीत चौधरी नजर आएंगे. कुछ समय पहले ही ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के कुछ पोस्टर्स शेयर किए थे. इसके बाद फिल्म का ट्रेलर भी 9 अक्टूबर को रिलीज किया गया है. लेकिन फिल्म के एक पोस्टर नें ईशा और गुरमीत किस करते नजर आए थे, जिसके बाद से ही इसकी खूब चर्चा हो रही है.

अब दोनों एक्टर्स ने इस सीन की शूटिंग और इसे फिल्म के पहले प्रमोशनल पोस्टर के तौर पर जारी करने के पीछे की वजह बताई है. ईशा मालवीय ने बताया है कि वो गुरमीत को किस करने में बिल्कुल भी नहीं झिझकीं थीं. उनका कहना है कि वो काफी कॉन्फिडेंस हैं.

किसिंग सीन वाले पोस्टर पर क्या बोलीं ईशा?

ईशा मालवीय ने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म का वायरल पोस्टर किसी अलग फोटोशूट के दौरान नहीं लिया गया था, बल्कि यह फिल्म के एक असली सीन की तस्वीर है. उन्होंने कहा, यह तस्वीर फिल्म के सीन से ली गई है. यह पल काफी दिलचस्प है, क्योंकि आपको पता चलेगा कि तमाम हालात से गुजरने के बाद आकाश और तमन्ना की मुलाकात कैसे होती है. हमने पोस्टर के लिए अलग से कोई फोटोशूट नहीं किया था. सभी तस्वीरें फिल्म की शूटिंग के दौरान लिए गए शॉट्स से ही हैं. ईशा ने आगे बताया कि मेकर्स ने सबसे पहले किसिंग पोस्टर जारी करने का फैसला इसलिए लिया, ताकि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़े और उन्हें पता चले कि 2000 के दशक वाला रोमांस एक बार फिर लौट रहा है.

ऑनस्क्रीन किस करना कितना मुश्किल?

बिग बॉस 17 से पहचान बनाने वाली ईशा ने गुरमीत चौधरी के साथ इंटीमेट सीन शूट करने के अनुभव पर भी बात की. ईशा ने कहा, गुरमीत के साथ ऐसे सीन शूट करना मुश्किल नहीं था, क्योंकि वह एक शानदार एक्टर और इंसान हैं. इसके अलावा, मैं अपनी कॉन्फिडेंस की वजह से ही यहां तक पहुंची हूं. मुझे खुद पर इतना भरोसा है कि मैं किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकती हूं.

कब रिलीज होगी तुम मेरे हो?

तुम मेरे हो में गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में शान आर. ग्रोवर, अनुष्का लुहार, रोमांच मेहता, श्रेयस परदिवाला, शालिनी कपूर, निखत खान और विकास वर्मा भी अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More