Nayyi Navelli: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ में जैकलीन फर्नांडिस की सरप्राइज ENTRY, कैसा है कैमियो?

Nayyi Navelli: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ में जैकलीन फर्नांडिस की सरप्राइज ENTRY, कैसा है कैमियो?

Nayyi Navelli: यामी गौतम की 'नई नवेली' के फर्स्ट डे कलेक्शन का अब सबको इंतजार है. यूं तो फिल्म को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. पर जैकनली का कैमियो चर्चा में बना हुआ है.

Nayyi Navelli: फिल्मों में कैमियो का मतलब जैसे दाल में लगाया तड़का हो गया है. इसके बिना मेकर्स का खाना ही नहीं बनता. जिन फिल्मों में जरूरत नहीं भी होती, उसमें भी जबरदस्ती का एक कैमियो रख ही दिया जाता है. इस वक्त रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन का कैमियो चर्चा में बना हुआ है. इसी बीच यामी गौतम की ‘नई नवेली’ भी सुर्खियों में आ गई है. बेशक फिल्म को कुछ खास रिव्यू नहीं मिला है, पर फिर भी यह कैमियो छा गया है. जी हां, यामी गौतम की ‘नई नवेली’ में जैकलीन फर्नांडिस की सरप्राइज एंट्री करवाई गई है.

हाल ही में पता लगा कि जैकलीन फर्नांडीज का ‘नई नवेली’ में एक अहम और बेहद मजेदार कैमियो है. बेशक में वो फिल्म में कुछ ही मिनट के लिए नजर आती हैं, पर लोगों को एक्ट्रेस ने पूरा-पूरा एंटरटेन किया है.

कैसा है जैकलीन का फिल्म में कैमियो?

फिल्म ‘नई नवेली’ में जैकलीन का कैमियो छोटा है. लेकिन इसे इस तरह से तैयार किया गया है कि यह एक गहरी छाप छोड़े. यह महज प्रमोशन के लिए डाला गया कोई हिस्सा नहीं है, बल्कि जैकलीन की मौजूदगी को फिल्म के एक अहम सीन में पिरोया गया है. जो फिल्म के सबसे खास खुलासों में से एक बनकर सामने आता है.

दूसरी बार यामी की साथ कर रहीं काम

यह दूसरी बार है जब यामी गौतम धर और जैकलीन फर्नांडिस एक साथ स्क्रीन पर नजर आ रही हैं. जी हां, इससे पहले दोनों ‘भूत पुलिस’ में साथ दिखी थीं, जो साल 2021 में रिलीज हुई थी. यहां तक कि ‘नई नवेली’ की तरह ही वो भी एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी. दरअसल ‘भूत पुलिस’ में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और जावेद जाफरी भी थे. जबकि ‘नई नवेली’ में आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार और कई एक्टर्स काम करते दिख रहे हैं.

इस साल किस-किस फिल्म में दिखीं जैकलीन?

वेलकम टू द जंगल के बाद जैकलीन फर्नांडिस अब इस फिल्म का हिस्सा बनी हैं. दरअसल इस फिल्म में एक्ट्रेस का महज कैमियो ही है. पिछले साल उन्हें कॉमिक सेपर हाउसफुल 5 और सोनू सूद की ‘फतेह’ में देखा गया था. वहीं, रेड 2 के गाने ‘मनी मनी’ में भी छा गई थीं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More