शादी की 14वीं सालगिराह पर करीना कपूर ने शेयर की अनसीन तस्वीरें, पति सैफ ने यूं लुटाया प्यार
करीना कपूर खान और सैफ अली खान की शादी को 16 अक्टूबर को 14 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जिस पर सैफ ने भी कमेंट किया है.
Kareena Kapoor Khan Post: करीना कपूर खान और सैफ अली खान बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं. दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. 14 साल पहले यानी साल 2012 में करीना और सैफ ने शादी की थी. इस साल कपल अपनी 14वीं सालगिराह मना रहा है. इस खास मौके पर करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पति सैफ संग कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की हैं. खास बात ये है कि सैफ अली खान ने भी करीना की इन फोटोज पर कमेंट कर शादी की सालगिराह पर वाइफ करीना को विश किया है.
करीना कपूर ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें वो सैफ के रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं. कुछ तस्वीर में सैफ अकेले नजर आ रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं. वहीं, एक्ट्रेस ने अपने बेटों संग भी सैफ की फोटोज शेयर की हैं. इसके साथ प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है.
सैफ अली खान ने किया कमेंट
करीना कपूर ने अनदेखी तस्वीरें पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है – “ज़िंदगी का एक और साल पूरा हुआ और साथ बिताने के लिए पूरी उम्र बाकी है”. खास बात ये है कि इस पोस्ट पर सैफ अली खान ने भी कमेंट किया है. एक्टर ने लिखा- “मैं सोचता हूं कि इन सबके बारे में चांद क्या सोचता होगा… सालगिरह मुबारक हो, माई लव.”
View this post on Instagram

बहन सबा और सोहा ने भी किया विश
करीना कपूर की पोस्ट पर उनकी नन्द सबा पटौदी और सोहा अली खान ने भी कमेंट कर कपल को विश किया है. सबा ने लिखा- आप दोनों को सालगिराह बहुत-बहुत मुबारक हो. ” वहीं, सोहा ने कमेंट किया, हैप्पी एनिवर्सरी. इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और रणबीर कपूर की बहन रिद्दीमा कपूर ने भी कमेंट कर करीना और सैफ को सालगिराह की बधाई दी है.
सैफ ने बनाया इंस्टाग्राम अकाउंट
बता दें कि सैफ अली खान अब तक सोशल मीडिया पर नहीं थे. लेकिन अब एक्टर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया है. इसी अकाउंट से सैफ ने करीना की पोस्ट पर कमेंट किया. एक्टर के इंस्टा पर करीब ढाई लाख फॉलोअर्स भी हो गए हैं और उन्होंने सिर्फ 5 लोगों को फॉलो किया है, जिसमें एक्टर की पत्नी करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान और बहन सोहा अली खान शामिल हैं.




