सिर्फ 15 मिनट में इस फिल्म को करने को राजी हो गए थे सलमान खान, 600 करोड़ की हुई थी कमाई

सिर्फ 15 मिनट में इस फिल्म को करने को राजी हो गए थे सलमान खान, 600 करोड़ की हुई थी कमाई

Salman Khan Blockbuster Movie: सलमान खान ने अपने करियर में कई हिट-सुपरहिट फिल्में दी हैं. उनकी एक ऐसी भी फिल्म है, जिसमें वो सिर्फ 15 मिनट में काम करने के लिए राजी हो गए थे. बॉक्स ऑफिस पर पिक्चर ब्लॉकबस्टर रही थी.

Salman Khan Blockbuster Movie: सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं. 6 जुलाई 2016 को ये फिल्म रिलीज हुई थी. इसमें सलमान ने एक पहलवान का रोल प्ले किया था और उनके साथ फीमेल लीड रोल में अनुष्का शर्मा दिखी थीं. सलमान को इस फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई थी. ऐसे में उन्होंने नरेशन के सिर्फ 15 मिनट बाद ही इस फिल्म को करने के लिए हां कह दिया था.

इस बारे में सुल्तान के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बताया है. उनका कहना है कि इस फिल्म के लिए सिर्फ एक ही चॉइस था और वो सलमान खान हैं. अगर वो न कहते तो किसी दूसरे हीरो के साथ फिल्म नहीं बनती. YRF के हेड आदित्य चोपड़ा का भी यही मानना था कि ये किरदार सिर्फ सलमान खान कर सकते हैं.

अली अब्बास जफर ने क्या कहा?

वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत करते हुए अली अब्बास जफर ने कहा, “इस फिल्म के लिए सलमान खान ही एक मात्र पसंद थे. जब मैंने आदित्य चोपड़ा को आइडिया सुनाया था तो उन्होंने कहा था कि इस रोल को करने के लिए सिर्फ एक ही आदमी है. सलमान खान. मैं भी उनकी बात से सहमत था. हमने तय किया था कि हम ये फिल्म तभी बनाएंगे जब सलमान इसके लिए राजी होंगे. जब हमने सलमान को फिल्म की कहानी सुनाई, तो उन्हें सिर्फ 15 मिनट में ये बात कह दी कि मैं ये फिल्म कर रहा हूं.”

‘सुल्तान’ का बजट और कलेक्शन

सुल्तान के किरदार में लोगों ने सलमान को काफी पसंद किया था. यही वजह थी कि इस पिक्चर ने बजट 7.5 गुना ज्यादा कमाई की थी. सैक्निल्क के अनुसार ‘सुल्तान’ का बजट 80 करोड़ रुपये था और वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 607 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. रणदीप हुड्डा भी इस फिल्म का हिस्सा थे. उन्होंने सलमान के कोच का रोल किया था.

ये भी पढ़ें-

LockUpp 2: जो परेशान करे, उसकी जिंदगी नरक बना दो मामी सुनीता आहूजा के सपोर्ट में उतरीं कश्मीरा शाह

यहां आना मेरी सबसे बड़ी गलती लॉकअप में टूटा राम कपूर का सब्र, रितेश से बोले- मुझे शो से निकाल दो

रणदीप हुड्डा नहीं थे पहली पसंद

अली अब्बास जफर ने बताया कि कोच के रोल में सबसे ज्यादा अमेरिकन एक्टर सिलवेस्टर स्टैलोन को कास्ट करने पर विचार हुआ था. अली अब्बास ने उनसे मुलाकात भी की थी और सिलवेस्टर स्टैलोन को कहानी भी पसंद आई थी, लेकिन उनके पास डेट्स नहीं थे. उसके बाद रणदीप हुड्डा को कास्ट किया गया था.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More