क्यों सोनू निगम ने नहीं किया था NEET पेपर लीक पर प्रोटेस्ट? सिंगर ने बताई असल वजह

क्यों सोनू निगम ने नहीं किया था NEET पेपर लीक पर प्रोटेस्ट? सिंगर ने बताई असल वजह

सिंगर सोनू निगम ने नीट पेपर लीक पर प्रोटेस्ट नहीं किया था. उन्होंने इस सवाल को टाल दिया था. अब सिंगर ने हालिया इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उन्होंने उस वक्त रिएक्ट क्यों नहीं किया था.

जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी के नीट पेपर लीत को लेकर प्रोटेस्ट के दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स समर्थन में आए थे. भूमि पेडनेकर से लेकर करीना कपूर खान, नसीरुद्दीन शाह से लेकर शबाना आजमी तक छात्रों के इस प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे. लेकिन जब एक कार्यक्रम के दौरान सोनू निगम से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने चुप्पी साध ली थी. उनके इस रिएक्शन का सोशल मीडिया पर विरोध भी देखने को मिला था.

अब सिंगर ने अपनी तरफ से क्लैरिफाई किया है और बताया है कि आखिर उन्होंने उस वक्त छात्रों के समर्थन में आवाज क्यों नहीं उठाई थी. साथ ही उन्होंने इस दौरान अपने पिता की एक सीख का भी जिक्र किया.

सोनू निगम ने क्या कहा?

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने कहा कि 3 दशक से ज्यादा समय इंडस्ट्री में बिताने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ बेसिक इथिक्स सीखे हैं और वे उन्हें फॉलो करते हैं. इस दौरान में बस उसी बात पर फोकस करते हैं जिसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस है और वे कभी भी इधर-उधर की बातों को गौर नहीं करते हैं. हम वहां पर महान गजल सिंगर पंकज उधास को श्रद्धांजलि देने जा रहे थे. ऐसे में किसी और टॉपिक पर बात करना उनके भी सम्मान के खिलाफ होता. इसलिए मैंने मीडिया से विनम्रता से ये रिक्वेस्ट की थी कि वे किसी और विषय ” इस वजह से सिंगर ने नीट प्रोटेस्ट पर रिएक्ट नहीं किया था.

ये भी पढ़ें- Dulquer Salmaan की आई एम गेम की रिलीज डेट टली, लेकिन वजह जान खुश हो जाएंगे फैंस

पापा की सीख कभी नहीं भूलते सोनू

इसके अलावा सोनू निगम ने कहा कि उन्होंने अपने पिता को जुबान दी है कि वे कभी भी उस टॉपिक पर कुछ भी रिएक्ट नहीं करेंगे जब तक आपको उस टॉपिक की पूरी जनकारी ना हो. एक्टर ने आगे कहा- मेरे फोन में सोशल मीडिया नहीं है. मेरा जीवन सिर्फ संगीत और भक्ति ही है. मैंने अपने जीवन में काफी स्टैंड लिए हैं और अभी भी तमाम बदलावों की क्षमता रखता हूं. लाउडस्पीकर से लेकर परफॉर्मर्स की रॉयलिटी तक के लिए बात करना, मैंने अकेले और पूरी हिम्मत से ये सब किया है. अब नए जोश कुछ बदलाव लाने के लिए आतुर हैं. उन्हें असली वॉरियर बनने के लिए प्रेरित करना चाहिए ना कि सिर्फ सोशल मीडिया पर हीरो बनने के लिए.

अब सिंगर ने अपनी तरफ से क्लैरिफाई किया है और बताया है कि आखिर उन्होंने उस वक्त छात्रों के समर्थन में आवाज क्यों नहीं उठाई थी. साथ ही उन्होंने इस दौरान अपने पिता की एक सीख का भी जिक्र किया.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More