Sunny Deol Movie: सिनेमाघरों में लौट आए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ से पहले रिलीज हुई ये फिल्म
Sunny Deol Movie: 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को रिलीज होने के लिए तय है. लेकिन उससे पहले सनी देओल एक दूसरी फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुके हैं. जानिए उनकी कौन सी फिल्म थिएटर में लगी है.
Sunny Deol Movie: सनी देओल के तमाम फैंस उनकी फिल्म 'बंटवारा 1947' का इंतजार कर रहे हैं. आमिर खान इस पिक्चर के प्रोड्यसूर हैं और राजकुमार संतोषी डायरेक्टर. कुछ दिन पहले ट्रेलर सामने आया, उसके बाद से ही फिल्म चर्चा में है. लेकिन 'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की एक दूसरी फिल्म थिएटर्स में आ चुकी है.
खास बात ये है कि 'घातक' को भी राजकुमार संतोषी ने ही डायरेक्टर किया था, जो अब 'बंटवारा 1947' के भी डायरेक्टर हैं. ऐसे में 'बंटवारा 1947' से पहले इन दोनों कलाकारों की पुरानी फिल्म को दोबारा से थिएटर में रिलीज किया गया. ये फिल्म 31 जुलाई को पीवीआर-आईनॉक्स सिनेमाघरों में लगी है.
तो अगर आप इस पुरानी फिल्म की यादें ताजा करना चाहते हैं, तो आप एक बार फिर से इसे बड़े पर्दे पर देख सकते हैं. 30 साल पहले घातक जब रिलीज हुई थी, तो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार 6.25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 26.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
बहरहाल, अब देखना दिलचस्प होगा कि सनी देओल और राजकुमार संतोषी की पुरानी जोड़ी 'बंटवारा 1947' से बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल करती है. ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और सनी देओल के बेटे करण देओल भी अहम भूमिका में हैं.



