The Odyssey: हॉलीवुड फिल्म का डिसेंट कलेक्शन, 16 दिन में हुई मालामाल, क्या 200 करोड़ कर पाएगी पार?
The Odyssey Box Office: हॉलीवुड की दो फिल्मों का मौजूदा समय में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल देखने को मिल रहा है. स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने तो अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अच्छी कमाई कर रही है. वहीं दूसरी तरफ द ओडिसी फिल्म ने भी वीकेंड पर वापसी कर ली है.
The Odyssey Box Office Collection: द ओडिसी ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाई हुई है और ठीक-ठाक कलेक्शन करती नजर आ रही है. फिल्म को बिना किसी दोराय के स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे की रिलीज का नुकसान देखने को मिला है. शुरुआत में इस फिल्म ने काफी तेज रफ्तार से शुरुआत की थी. लेकिन स्पाइडर मैन की रिलीज के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली. अब द ओडिसी फिल्म ने वीकेंड में फिर से वापसी कर ली है. शनिवार को द ओडिसी ने 5.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज के 16 दिनों में द ओडिसी ने नेट कलेक्शन के मामले में 144.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने भारत में 172 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
200 करोड़ कमा पाएगी द ओडिसी?
द ओडिसी की बात करें तो ये फिल्म 2 हफ्तों तक या उससे ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में लगी रह सकती है. ऐसे में अभी रविवार की कमाई के आंकड़े आने बाकी हैं. अगर फिल्म अगले वीकडेज में अपनी कमाई को मेंटेन रख ले जाती है तो अगले वीकेंड तक जरूर ये 200 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म भारत में 200 करोड़ का कलेक्शन करने वाली 6वीं फिल्म बन जाएगी.
ये भी पढ़ें- खतरे में रितेश देशमुख की नौकरी, ऐसा क्यों बोले सलमान खान, भाई सोहेल का सपोर्ट करने पहुंचे अलायंस
कितना हुआ द ओडिसी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
द ओडिसी फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ओर रुख करें तो फिल्म ने काफी तेजी से कमाई की है और 2026 की कई फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म ने रिलीज के 16 दिनों तक दुनियाभर में रिपोर्ट्स के मुताबिक 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर के दिखा दी है. फिल्म के कलेक्शन को काफी बेहतर माना जा रहा है. ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में टॉप 4 में पहुंच चुकी है. फिलहाल भारत में इस फिल्म को स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे से कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. ये फिल्म महज 3 दिन में ही भारत में 200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है.




