बेटी दुआ संग ऐसे दूसरी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रहीं दीपिका पादुकोण, शेयर की वीडियो
दीपिका पादुकोण इस वक्त अपने सेकंड प्रेग्नेंसी फेज में हैं. उन्होंने 2024 में बेटी दुआ को जन्म दिया था. अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पता चलता है कि कैसे वो प्रेग्नेंसी के साथ ही मदरहुड को भी बैलेंस करती हैं.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लगभग 3 महीने पहले ये गुड न्यूज शेयर की थी कि वो अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस इस वक्त अपना मदरहुड भी एंजॉय कर रही हैं. इसी के साथ वो प्रेग्नेंसी फेज में भी हैं. इन दोनों ही जिम्मेदारियों को एक्ट्रेस कैसे बैलेंस कर रही हैं. ये उन्होंने एक मजेदार वीडियो के जरिए बताया है.
रणवीर और दीपिका ने लंबे समय तक अपनी बेटी दुआ को पब्लिक से दूर रखा था, हालांकि उन्होंने दीवाली के मौके पर अपनी लाडली का चेहरा रिवील किया था. इसके कुछ ही दिनों के बाद दुआ की फोटो के साथ ही ये भी बताया था कि दीपिका दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं.
शेयर किया मजेदार वीडियो
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक प्रेग्नेंट महिला को अपने छोटे बच्चे को गोद में उठाते हुए देखा जा सकता है. नॉर्मली कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान भारी चीजें नहीं उठानी चाहिए. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “प्रेग्नेंसी के दौरान 20 पाउंड से अधिक वजन न उठाएं. मैंने अपनी पूरी गर्भावस्था के दौरान ये किया.” दीपिका पादुकोण ने इस वीडियो के साथ स्पाइडर मैन का स्टिकर भी ड्रॉप किया है.
रणवीर ने भी कही थी मजेदार बात
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें रणवीर सिंह अपने हेल्थ ब्रांड का प्रमोशन करते नजर आए. इस वीडियो में रणवीर एक फीमेल फैन को कहते नजर आ रहे हैं, “इतना फ्लर्ट कर रही हो, मैं दो बच्चे का बाप बनने वाला हूं यार.”
इस फिल्म से शुरू हुई लव स्टोरी
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के शूट पर 2013 में हुई थी. इसके बाद वो ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’, ’83’ और ‘सिंघम अगेन’ में भी साथ नजर आए. दोनों ने लंबे समय तक डेट करने के बाद 2018 में शादी कर ली.
दोनों हैं सिनेमा में एक्टिव
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में लगातार एक्टिव हैं. फिल्म धुरंधर और इसका दूसरा पार्ट भी जबरदस्त सफल रहा. दीपिका पादुकोण भी शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाली हैं.
ये भी पढ़ें: जेनिफर विंगेट की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने, देसी लुक में दिखे विदेशी दूल्हे राजा विलियम




