बॉक्स ऑफिस पर Toxic का तूफान… एडवांस बुकिंग में बिके 14 लाख टिकट, कितनी कमाई हुई?
Toxic Final Advance Booking Report: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ओपनिंग डे पर बंपर कमाई करने वाली है, क्योंकि एडवांस बुकिंग में ही इस पिक्चर ने जबरदस्त परफॉर्म किया है.
Toxic Final Advance Booking Report: सुपरस्टार यश के तमाम फैंस को जिस पल का इंतजार था, वो पल आ गया. बस कुछ घंटे और उसके बाद यश अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर एक्शन अवतार में धमाका करते नजर आएंगे. हालांकि, उनके एक्शन से सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर ही धमाका नहीं होगा, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास भी रचा जाएगा. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि रिलीज से पहले ये पिक्चर एडवांस बुकिंग में ही छा गई है.
सैकनिल्क की मानें तो रिलीज के पहले दिन के लिए भारत में ‘टॉक्सिक’ के 14 लाख 90 हजार 564 टिकट बुक हो चुके हैं. ये आंकड़ा 25 अगस्त की रात 11 बजे तक का है. अभी फिल्म रिलीज में कुछ घंटे का समय बाकी है. ऐसे में रिलीज तक टिकटों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है और टोटल बुक हुए टिकट का आंकड़ा 15 लाख के पार जा सकता है.
एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई हुई?
यश, कियारा आडावणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत स्टारर इस फिल्म ने एडवांस में बुक हुए 14.90 लाख टिकट से 47.87 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं ब्लॉक सीट के साथ कमाई का आंकड़ा 63.31 करोड़ रुपये है.
इन आंकड़ों से जाहिर है कि गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ‘टॉक्सिक’ पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने वाली है. ऐसा माना जा रहा है कि भारत में पहले दिन ये फिल्म 89 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है. एडवांस बुकिंग के आंकड़े और ये अनुमान सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस के हैं. वर्ल्डवाइड ये पिक्चर आराम से 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है.
ये भी पढ़ें-
अक्षय खन्ना की महाकाली में हुई इस एक्टर की एंट्री, फिल्म को लेकर दिया धांसू अपडेट
टेस्ट होगा तो धराइए जाएंगेतेज प्रताप यादव ने पवन सिंह पर ये क्या बोल दिया
चार सालों के बाद यश की वापसी
यश चार सालों के बाद बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं. साल 2022 की KGF 2 के बाद उनकी कोई भी फिल्म नहीं आई. KGF 2 ने पहले दिन ही भारत में 116 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस फिल्म का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1215 करोड़ था. अगर ‘टॉक्सिक’ को अच्छे रिव्यू मिले, फिल्म लोगों को जम गई, वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला, तो कहा तो ऐसा भी जा रहा कि लाइफटाइम कमाई के मामले ‘टॉक्सिक’ KGF 2 से आगे निकल सकती है.




