Toxic Box Office: दूसरे ही दिन यश की टॉक्सिक को लगा बड़ा झटका, ऐसे कैसे पार होंगे 1000 करोड़?

Toxic Box Office: दूसरे ही दिन यश की टॉक्सिक को लगा बड़ा झटका, ऐसे कैसे पार होंगे 1000 करोड़?

साउथ फिल्म टॉक्सिक को सिनेमाघरों में आए अभी दो दिन ही हुए हैं और फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल गई है. इस फिल्म का कलेक्शन अच्छा नहीं गया है जो मेकर्स को चिंता में डाल सकता है.

Toxic Box Office Collection Day 2: साउथ फिल्म टॉक्सिक ने ओपनिंग डे पर तगड़ा माहौल बनाया और 150 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही. लेकिन फिल्म को दूसरे ही दिन बड़ा झटका लगा है. इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने रिलीज डे पर जो माहौल बनाया था वो अब सिमटता नजर आ रहा है. पहले दिन के मुकाबले टॉक्सिक के दूसरे दिन का कलेक्शन आधे से भी कम रहा है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने रिलीज के दो दिनों में दुनियाभर में कितनी कमाई कर के दिखा दी है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे दिन टॉक्सिक के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 36.40 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म का ये कलेक्शन बताता है कि टॉक्सिक को दर्शकों का ज्यादा प्यार नसीब होता नजर नहीं आ रहा है. यश के स्वैग को देखने के लिए पहले दिन भारी संख्या में दर्शक फिल्म का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे थे. लेकिन दूसरे दिन फैंस के बीच फिल्म को लेकर वैसा इंटरेस्ट नजर नहीं आया. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन भी घटकर आधा हो गया.

दुनियाभर में टॉक्सिक ने कितने रुपये कमाए?

वहीं दो दिनों में अब टॉक्सिक का नेट कलेक्शन 137.50 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 164.50 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म से बेहतर कलेक्शन की उम्मीद की जा रही थी. वहीं दो दिनों में टॉक्सिक का ओवरसीज कलेक्शन 26.25 करोड़ रुपये का रहा है. इसे मिला लिया जाए तो फिल्म का 2 दिनों का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 190.75 करोड़ रुपये का रहा है. ऐसे में फिल्म के लिए आने वाले समय में सबकुछ इतना आसान नहीं रहने वाला है. देखना होगा कि फिल्म वीकेंड के बचे हुए दो दिनों में कितनी कमाई कर के दिखाती है.

ये भी पढ़ें- Upcoming Movies: मिर्जापुर: द मूवी से हैवान तक, सितंबर में रिलीज के लिए तैयार हैं ये 5 धांसू फिल्में

क्या टॉक्सिक पार कर पाएगी 1000 करोड़ रुपये?

जो भी फिल्में 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार करती हैं उनकी कमाई कम से कम शुरुआत के 4-5 दिन तो बंपर होती है. धुरंधर इसका एक अपवाद हो सकता है. लेकिन टॉक्सिक की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में आई गिरावट ने कई सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. अब फिल्म 1000 करोड़ भी पार कर पाएगी कि नहीं ये मेकर्स के लिए चिंता का विषय हो सकता है. फिल्म के आने वाले दो दिन इसी पर निर्भर करेंगे. अगर फिल्म की कमाई दूसरे दिन की तरह ही रहती है तो निश्चित ही आने वाले समय में इसे खराब वर्ड ऑफ माउथ का नुकसान झेलना पड़ेगा और फिल्म का कलेक्शन 1000 करोड़ नहीं पहुंच पाएगा. इसका बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है जो पार कर पाना फिल्म के लिए मुश्किल नहीं होगा.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More