‘भारत महान देश’, सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद ट्रंप ने दी सफाई

‘भारत महान देश’, सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद ट्रंप ने दी सफाई

अमेरिका की तरफ से यह बयान भारतीय मीडिया के उन सवालों के जवाब में आया, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक रीपोस्ट से पैदा हुए विवाद के बारे में पूछा गया था.

अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक विवादित सोशल मीडिया रीपोस्ट के बाद गुरुवार को स्पष्टीकरण से मामले को संभालने की कोशिश की. अमेरिका की ओर से कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि भारत एक महान देश है, जिसका नेतृत्व उनके अच्छे मित्र कर रहे हैं. अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत एक महान देश है, जिसके शीर्ष पर उनके बहुत अच्छे मित्र हैं.

भारत में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता का यह बयान भारतीय मीडिया के उन सवालों के जवाब में आया, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक रीपोस्ट से पैदा हुए विवाद के बारे में पूछा गया था. उस रीपोस्ट में रेडियो शो होस्ट माइकल सैवेज की टिप्पणियां शामिल थीं, जिसमें भारत, चीन और कुछ अन्य देशों को नरक कहा गया था. प्रवक्ता ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ट्रंप ने भारत को एक महान देश बताने वाली टिप्पणी कहां और कब की थी. सैवेज ने ये टिप्पणियां अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में जन्मजात नागरिकता को चुनौती देने वाले एक मामले के संदर्भ में की थी.

Trump Social Media

विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

इस विवाद पर पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने कुछ खबरें देखी हैं. साथ ही अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी स्पष्टीकरण को भी. उन्होंने आगे कहा, ये टिप्पणियां स्पष्ट रूप से तथ्यहीन, अनुचित और अशोभनीय हैं. ये भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को बिल्कुल नहीं दर्शातीं, जो लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित हैं.

आखिर क्या है नरक विवाद?

विवादित वीडियो में माइकल सैवेज अमेरिका के मौजूदा इमिग्रेशन कानूनों की आलोचना कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग कानून का फायदा उठाकर गर्भावस्था के अंतिम समय में अमेरिका पहुंचते हैं, ताकि उनके बच्चों को वहां जन्म के साथ ही नागरिकता मिल जाए. वीडियो में सैवेज ने कहा कि इस तरह ‘यहां पैदा होने वाला बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है’ और इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य चीन, भारत या दुनिया के किसी और Hellhole देश से अमेरिका आ जाते हैं.

कहां में प्रसारित हुआ था वीडियो?

यह वीडियो पहले ‘द सैवेज नेशन’ कार्यक्रम में प्रसारित हुआ था. बाद में इसे ‘कॉमेंट्री डोनाल्ड ट्रंप पोस्ट्स फ्रॉम ट्रुथ सोशल’ नाम के अकाउंट द्वारा दोबारा शेयर किया गया, जो ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट को रीपोस्ट करता है. वीडियो में सैवेज ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में जन्मसिद्ध नागरिकता पर चल रही बहस पर नाराजगी जताते हुए कहा, आज की संक्षिप्त चर्चा उन दलीलों के बारे में है जो मैंने सुप्रीम कोर्ट में सुनीं. मुझे यह सुनकर गुस्सा आया, क्योंकि वहां सिर्फ कानूनी भाषा का खेल चल रहा था.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More