नहीं रहे ‘वेलकम’ एक्टर मुश्ताक खान, 75 की उम्र में निधन, 15 दिन से अस्पताल में थे भर्ती
कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके एक्टर मुश्ताक खान इस दुनिया में नहीं रहे. 75 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. वो लिवर कैंसर से जूझ रहे थे.
बॉलीवुड से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है. हिंदी फिल्मों के दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान अब इस दुनिया में नहीं रहे. 24 सितंबर को 75 साल की उम्र उनका निधन हो गया है. वो लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था. पिछले 15 दिनों से वो मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे. हालांकि, वो जिंदगी की जंग हार गए. अचानक उनका यूं चले जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
मुश्ताक खान के बेटे ने मोहसिन खान ने उनके निधन की पुष्टि की है. उनके बेटे ने कहा कि उन्होंने 51 साल फिल्म इंडस्ट्री में काम किया. 75 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. यूं तो मुश्ताक खान ने अपने करियर में ढेरों बेहतरीन फिल्मों में काम किया, कई बेहतरीन किरदार निभाए, लेकिन अक्षय कुमार की ‘वेलकम’ में निभाया गया उनका बलविश डे यानी बल्लू किरदार लोगों के दिलों में बसता है. इस फिल्म में उनका एक डायलॉग था, जो काफी फेमस हुआ था, जहां पर वो कहते हैं- मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था.
खबर में अपडेट जारी है…




