Box Office: वेलकम टू द जंगल का बाल भी बांका नहीं कर सकी ऐल्फा, 9वें दिन कमाए 7 करोड़, दुनियाभर में 150 करोड़ पार

Box Office: वेलकम टू द जंगल का बाल भी बांका नहीं कर सकी ऐल्फा, 9वें दिन कमाए 7 करोड़, दुनियाभर में 150 करोड़ पार

Akshay Kumar Comedy Film: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का जबरदस्त कलेक्शन देखने को मिल रहा है. एक बार फिर से इस फिल्म ने वापसी की है और इसकी कमाई अब 150 करोड़ रुपये के पार चली गई है. फिल्म का सामना कॉकटेल 2 और ऐल्फा जैसी फिल्मों के साथ देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की ये फिल्म अपने बजट से कितनी दूर है.

Welcome To The Jungle Box Office Day 9: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में रिलीज के 9 दिन पूरे कर चुकी है. इस दौरान फिल्म ने अपने ताबड़तोड़ कलेक्शन से कमाल कर दिया है. 9 दिनों में सिर्फ 1 ही दिन ऐसा गया है जब फिल्म का कलेक्शन 5 करोड़ से कम रहा हो. नहीं तो फिल्म ने हर दिन काफी अच्छी कमाई कर के दिखाई है. वीकेंड पर तो फिल्म का कलेक्शन और भी दमदार हो जा रहा है. बीते शनिवार भी फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला और इसका कलेक्शन 7.35 करोड़ रुपये का रहा. वहीं रविवार को अगर माहौल बनता है तो एक बार फिर से फिल्म अपनी कमाई को डबल डिजिट तक ले जाना चाहेगी.

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 9 दिनों में नेट कलेक्शन के आधार पर 105 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन इस दौरान 125.02 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 29.95 करोड़ कमा लिए हैं. इस लिहाज से 9 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 154.97 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म को सिनेमाघरों में अभी लंबा सफर तय करना है ऐसे में इस कलेक्शन में अभी अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

क्या बजट रिकवर कर पाएगी फिल्म?

पहले ऐसा माना जा रहा था कि इस फिल्म का बजट 300 करोड़ से ज्यादा का है. ऐसा इसलिए माना जा रहा था क्योंकि फिल्म में 34 कलाकारों ने काम किया है. लेकिन बाद में फिल्म के बजट पर नया अपडेट आया और खुद डायरेक्टर अहमद खान ने कन्फर्म किया कि इस फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपये का है. मतलब कि इस फिल्म ने 10 दिन के अंदर ही अपना बजट रिकवर कर लिया है. अब फिल्म अपनी कमाई को मुनाफे की ओर लेकर जा रही है. फिल्म के साथ सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट तो ये है कि इसे दर्शक पसंद कर रहे हैं और अच्छे वर्ड ऑफ माउथ का इसे फायदा मिला है.

ये भी पढ़ें- Sreeleela Debut: कार्तिक आर्यन नहीं, सैफ अली खान के बेटे संग होगा पुष्पा फेम श्रीलीला का बॉलीवुड डेब्यू, कब आएगी फिल्म?

तगड़ी है वेलकम टू द जंगल की कास्ट

फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसका निर्माण फिरोज नाडियाडवाला ने किया है. इसमें अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, यशपाल शर्मा, मुकेश तिवारी, जैकी श्रॉफ, विंदु दारा सिंह, फरीदा जलाल, किरण कुमार, तुषार कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, दिशा पाटनी और लारा दत्ता नजर आई हैं. देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म का ऑलटाइम रन कितना जाता है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More