HIT की हैट्रिक लगाने वाली जोड़ी फिर साथ, 14 साल बाद इस डायरेक्टर संग अक्षय कुमार कॉमेडी फिल्म ला रहे

HIT की हैट्रिक लगाने वाली जोड़ी फिर साथ, 14 साल बाद इस डायरेक्टर संग अक्षय कुमार कॉमेडी फिल्म ला रहे

Akshay Kumar Comedy Movie: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और डायरेक्टर साजिद खान एक साथ एक कॉमेडी फिल्म पर काम करने जा रहे हैं. इस फिल्म से तीन और सितारों के नाम सामने आए हैं.

Akshay Kumar Comedy Movie: अक्षय कुमार बॉलीवुड के वो एक्टर हैं, जो पर्दे पर जब भी कॉमेडी जॉनर की फिल्मों में नजर आते हैं, कभी ऑडियंस को निराश नहीं करते. उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती है. खबर है कि साल 2027 में अक्षय कुमार एक नई कॉमेडी फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं. और उस फिल्म को फराह खान के भाई साजिद खान डायरेक्ट करेंगे.

साजिद खान और अक्षय कुमार ने अब तक तीन फिल्मों पर एक साथ काम किया है. खास बात ये है कि वो तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं. यानी अक्षय-साजिद की जोड़ी हिट की हैट्रिक लगा चुकी है और अब दोनों एक साथ फिर से साथ में फिल्म करने वाले हैं. खास बात ये है कि दोनों 14 सालों के बाद कोलैबोरेशन कर रहे हैं.

ये तीन सितारे भी फिल्म का हिस्सा

अभी फिल्म का टाइटल तो सामने नहीं आया है, लेकिन मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो एकता कपूर इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी. इससे पहले इसी साल रिलीज हुई अक्षय की ‘भूत बंगला’ से भी एकता कपूर बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी हुई थीं. ये भी कहा गया कि अक्षय-साजिद की नई कॉमेडी फिल्म में आर माधवन, दिशा पाटनी और श्रिया सरन भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं.

अक्षय कुमार-साजिद खान वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार इन दिनों कनिष्क वर्मा के डायरेक्शन में बन रही एलियन सर्वाइवल थ्रिलर ‘समुक’ पर बिजी चल रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ साजिद खान भी गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा और नितांशी गोयल के साथ ‘हीरो की हॉररइन’ नाम की एक फिल्म पर काम कर रहे हैं. साजिद इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद साल 2027 में अक्षय के साथ कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.

ये भी पढ़ें-

भारत में अवतार द वे ऑफ वाटर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब एवेंजर्स एंडगेम, जानिए कितना है अंतर

स्टंट्स दिमाग हिला देंगेRRR-बाहुबली से अलग होगा वाराणसी का एक्शन, राजामौली के बेटे ने बताया

अक्षय कुमार और साजिद खान की टोटल फिल्में

बहरहाल, अब देखना होगा कि 14 साल के बाद एक साथ आ रहे साजिद खान और अक्षय कुमार कैसा कमाल करते हैं. आखिरी बार दोनों ने साल 2012 की फिल्म ‘हाउसफुल 2’ पर साथ काम किया था. उससे पहले दोनों ने 2010 में ‘हाउसफुल’ और 2007 में ‘हे बेबी’ बनाई थी. ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More