Akshay Kumar Next Film: एलियन थ्रिलर ‘समुक’ के लिए मुंबई से 7190 KM दूर जाएंगे अक्षय कुमार, मेकर्स ने की है ये प्लानिंग

Akshay Kumar Next Film: एलियन थ्रिलर ‘समुक’ के लिए मुंबई से 7190 KM दूर जाएंगे अक्षय कुमार, मेकर्स ने की है ये प्लानिंग

Akshay Kumar Next Film: अक्षय कुमार 'वेलकम टू द जंगल' के बाद एक बार फिर काम पर लौटने वाले हैं. उनकी अगली फिल्म 'समुक' है, जिसकी शूटिंग 23 अगस्त से लंदन में शुरू होने जा रही है.

Akshay Kumar Samuk Shooting: ‘वेलकम टू द जंगल’ की सक्सेस के बाद अक्षय कुमार अब अपनी अगली फिल्म ‘समुक’ की तैयारियों में जुट गए हैं. अक्षय की ये फिल्म एक एलियन थ्रिलर होगी. इसे ‘द केरल स्टोरी’ के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं. अक्षय इसी महीने की 23 तारीख से लंदन में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं.

फिल्म ‘समुक’ के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग लंदन में की जानी है. वैरायटी इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मुंबई से करीब 7190 किलोमीटर दूर लंदन में मेकर्स इसकी करीब 90 फीसदी शूटिंग करेंगे. बाकी बचे हुए हिस्से को मुंबई में फिल्माए जाने की प्लानिंग की गई है. मेकर्स ने शेड्यूल इस तरह से तैयार किया है कि एक ही बार में पूरी शूटिंग कर ली जाएगी. यानी मेकर्स ब्रेक ले लेकर फिल्म की शूटिंग नहीं करेंगे, बल्कि एक साथ पूरी फिल्म शूट की जाएगी.

अक्षय और शाह कितने फिल्मों में साथ कर चुके हैं काम?

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की जोड़ी पहली बार साथ काम नहीं कर रही. ये दोनों पहले भी कई फिल्मों में एक्टर-डायरेक्टर और एक्टर-प्रोड्यूसर के तौर पर साथ काम कर चुके हैं. विपुल शाह ने अक्षय कुमार की ‘आंखे’, ‘वक्त: द रेस अगैंस्ट टाइम’, ‘नमस्ते लंदन’ और ‘एक्शन रीप्ले’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. वहीं अक्षय की ‘सिंह इज किंग’ को विपुल शाह ने ही प्रोड्यूस किया था. अब दोनों एक्टर-प्रोड्यूसर के तौर पर फिर साथ आए हैं और इस बार एक ऐसे जॉनरा की फिल्म कर रहे हैं, जिसपर हिंदी सिनेमा में कम ही फिल्में बनी हैं.

ये भी पढ़ें: बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार बनेंगे राजेश खन्ना, आरडी बर्मन की बायोपिक में निभाएंगे अपने ससुर का रोल

कौन है अक्षय की ‘एलियन’ फिल्म ‘समुक’ का डायरेक्टर?

अक्षय कुमार की ‘समुक’ का निर्देशन कनिष्क वर्मा करने वाले हैं. मेकर्स ने इस फिल्म का ऐलान एक एलियन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म के तौर पर किया था. बताया गया था कि इस फिल्म में कई इंटरनेशनल टेक्निकल टैलेंट को शामिल किया गया है. इनमें क्रिएचर इफेक्ट्स स्पेशिएलिस्ट एलेक गिलिस और एक्शन स्पेशिएलिस्ट ल्युक टंबर जैसे नाम शामिल हैं. गिलिस फिल्म ‘एलियन’ और ‘प्रेडेटर्स’ जैसे प्रोजेक्ट के लिए जाने जाते हैं. वहीं टंबर कई बड़ी एक्शन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. ये फिल्म अगले साल यानी 2027 में रिलीज़ होनी है.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More